फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लग्जरी कारों की बादशाह रोल्स रॉयस ने उतारी डॉन, देखिए तस्वीरें

Fri, 24 Jun 2016 03:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सुपर लग्जरी कार फैंस के लिए लग्जरी कारों की बादशाह रोल्स रॉयस की ओर से अच्छी खबर आ चुकी है। कंपनी ने अपनी कन्वर्टेबल कार डॉन को भारत में लॉन्च कर दिया है। कार की शुरुआती कीमत 6.25 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है।
विज्ञापन

लग्जरी कारों की बादशाह रोल्स रॉयस ने उतारी डॉन, देखिए तस्वीरें

2 of 6
बाकी रोल्स रॉयस की तरह डॉन भी ऑर्डर पर तैयार होकर आएगी। हर डॉन दूसरी डॉन से अलग होगी। रोल्स रॉयस फैंटम ड्रॉपहैड कूपे के बाद डॉन दूसरी कार है जो कन्वर्टेबल या सॉफ्ट टॉप में मौजूद है।
विज्ञापन

लग्जरी कारों की बादशाह रोल्स रॉयस ने उतारी डॉन, देखिए तस्वीरें

3 of 6
रोल्स रॉयस कारों की सबसे बड़ी खासियत है शांत केबिन। कंपनी का दावा है कि फैब्रिक से बनी रूफ को बंद करने के बाद इसके अंदर बिल्कुल भी शोर नहीं आएगा। कन्वर्टेबल कारों में यह सबसे शांत कार है।

लग्जरी कारों की बादशाह रोल्स रॉयस ने उतारी डॉन, देखिए तस्वीरें

4 of 6
Rolls Royce Dawn
डॉन की फैब्रिक रूफ को 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर खोला जा सकता है। इसे खुलने-बंद होने में 22 सेकंड लगते हैं। कार की बॉडी को मिडनाइट सफायर ब्लू कलर दिया गया है और इंटीरियर में औरेंज शेड का इस्तेमाल हुआ है। इसका इंटीरियर काफी स्मूद है। यहां उच्च क्वालिटी की लकड़ी, लैदर और एल्युमिनियम का इस्तेमाल किया गया है। केबिन को कई तरह से कस्टमाइज किया जा सकता है।
विज्ञापन

लग्जरी कारों की बादशाह रोल्स रॉयस ने उतारी डॉन, देखिए तस्वीरें

5 of 6
पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो डॉन में 6.6 लीटर का वी-12 इंजन लगा है। जो 570 पीएस की पावर और 780 एनएम का टॉर्क देने में सक्षम है। यह इंजन 8-स्पीड जेडएफ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है। यह कार 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार 4.9 सेकंड में पा लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लग्जरी कारों की बादशाह रोल्स रॉयस ने उतारी डॉन, देखिए तस्वीरें

6 of 6
Rolls Royce Dawn
डॉन को रोल्स रॉयस ने पिछले साल सितंबर में दुनिया के सामने पेश किया था। यह सुपर लग्जरी कार अब तक आई बाकी रोल्स रॉयस कारों में सबसे अलग है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें