फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून में लॉन्च होगी ज्यादा पावरफुल रेनो क्विड

Wed, 11 May 2016 03:22 PM IST
कारदेखो/नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
लॉन्च के साथ भारतीय कार बाज़ार में धूम मचाने वाली रेनो क्विड का जलवा बरकार है। एक साल से ज्यादा वक्त होने को है और यह 'बेबी एसयूवी' लगातार अच्छी वजहों से सुर्खियों में बनी हुई है। ऑटो एक्सपो में रेनो ने क्विड के दो अवतार पेश किए थे। इनमें एक था ऑटोमैटिक और दूसरा था 1000 सीसी इंजन वाला वर्जन। इन दोनों वर्जनों ने भी क्विड को सुर्खियों में बनाए रखा। अब ताज़ा खबर है कि जून में इन दोनों में से किसी एक अवतार को रेनो लॉन्च करने जा रही है।
विज्ञापन

जून में लॉन्च होगी ज्यादा पावरफुल रेनो क्विड

2 of 6
Renault Kwid
बिजनेस स्टैंडर्ड से बातचीत में रेनो इंडिया के सीईओ और एमडी सुमित सहानी ने इस बात की पुष्टि की है कि रेनो 1000 सीसी इंजन वाली और ऑटोमैटिक क्विड को बाजार में उतारेगी। इनमें से किसी एक वेरिएंट को इस साल के मध्य तक लॉन्च कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जून में लॉन्च होगी ज्यादा पावरफुल रेनो क्विड

3 of 6
Renault Kwid
कुछ खबरों के मुताबिक केवल 1000 सीसी या 1.0 लीटर इंजन वाली क्विड में ही ऑटोमैटिक वेरिएंट उतारा जाएगा। मौजूदा 800 सीसी इंजन वाली क्विड का ऑटोमैटिक वर्जन नहीं आएगा। इस तरह संभावना है कि 1000 सीसी इंजन वाली क्विड को पहले लॉन्च किया जा सकता है।

4 of 6
Renault KWID
डिजाइन के मामले में 1.0 लीटर इंजन वाली क्विड मौजूदा क्विड जैसी ही होगी। बस बोनट के नीचे दमदार इंजन मिलेगा। इस इंजन की ताकत 65 पीएस रहने की संभावना है।
विज्ञापन

जून में लॉन्च होगी ज्यादा पावरफुल रेनो क्विड

5 of 6
Renault KWID
1.0 लीटर इंजन वाली क्विड में बेहतर सेफ्टी फीचर मिलेंगे। फिलहाल मौजूदा क्विड के टॉप वेरिएंट में ही सिंगल एयरबैग का ऑप्शन दिया गया है। इन वजहों से नई क्विड की कीमत भी थोड़ी ज्यादा हो सकती है। इसकी शुरुआती कीमत 3.5 लाख रुपये रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जून में लॉन्च होगी ज्यादा पावरफुल रेनो क्विड

6 of 6
Renault Kwid
ऑटोमैटिक वेरिएंट में मारूति सुज़ुकी की तरह ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन (एएमटी) यूनिट दी जा सकती है। ऑटोमैटिक क्विड का मुकाबला मारूति की सेलेरियो एएमटी और ऑल्टो के-10 एजीएस से होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें