फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Renault Captur ने भारत में दी दस्तक, क्या बन पाएगी Duster से बेहतर विकल्प

Fri, 22 Sep 2017 08:47 AM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
विज्ञापन
1 of 5
Renault Captur
फेस्टिव सीजन को देखते हुए रेनो इंडिया ने अपनी अपकमिंग एसयूवी Renault Captur को भारत में पेश कर दिया है। इस कार की बिक्री इसी साल अक्टूबर में शुरू की जा सकती है। यह क्रॉसओवर दुनिया के 75 देशों में पहले से बेची जा रही है, हालांकि भारत में इसे पहली बार लाया जा रहा है। इस कार के जरिए फ्रांस की ऑटोमेकर रेनो को भारत के 10-20 लाख सेग्मेंट में पकड़ मजबूत करने में मदद मिलेगी। इसका सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा, हाल ही में आई जीप कंपास और महिंद्रा  XUV500 से रहेगा। हालांकि यहां हम इस कार की तुलना रेनो की ही डस्टर से करने जा रहे हैं और बताएंगे किस तरह कैप्चर बेहतर विकल्प है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Renault Captur - फोटो : Renault
रेनो कैप्चर की लंबाई 4329 mm, चौड़ाई 1813 mm और ऊंचाई 1619 mm है। यह क्रॉसओवर डस्टर से लंबाई में ज्यादा, हालांकि छोटी और पतली है। वहीं, व्हीलबेस डस्टर के बराबर 2673 mm ही है। कैप्चर का ग्राउंड क्लियरेंस 210 mm है। 
विज्ञापन

3 of 5
Renault Captur
इंजन की बात करें तो रेनो कैप्चर में डस्टर वाला ही 1.5 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन दिया होगा। पेट्रोल इंजन 105 बीएचपी की पावर और 142 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और cvt दोनों गियरबॉक्स विकल्प के साथ जोड़ा जाएगा। वहीं, डीजल इंजन 108 बीएचपी की पावर जेनरेट करेगा। इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा जाएगा। 

4 of 5
रेनो पेट्रोल डस्टर - फोटो : renault india
नई रेनो कैप्चर को डस्टर के ही प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। लेकिन दिखने में यह यूरोपियन कैप्चर जैसी होगी। हालांकि यूरोपियन मार्केट में मौजूद कप्चर हैचबैक प्लेटफॉर्म पर विकसित की गई है, जबकि भारतीय कप्चर को क्रॉसओवर प्लेटफॉर्म पर विकसित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Renault Captur
कैप्चर का केबिन काफी हद तक डस्टर जैसा, लेकिन नए डिजाइन में है। इसमें आपको फुल एलईडी हेडलैंप, contrast रूफ, डुअल टोन इंटीरियर और 7.0 इंच के टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर मिलेंगे। कार में क्रोम ग्रिल, प्रोजेक्टर लैंप्स के साथ हेडलैंप, चौड़े बंपर और 17 इंच के एलॉय व्हील होंगे। इसके अतिरिक्त आपको keyless एंट्री, इग्नीशन और लॉकिंग जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें