रेनो कैप्टर की लॉन्चिंग का भारत में लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। कंपनी इस कार को भारतीय बाजार में सोमवार (6 नवंबर) को लॉन्च कर रही है। पहले ऐसी खबरें थीं कि रेनो इंडिया भारत में इस साल दिवाली पर कैप्टर क्रॉसओवर एसयूवी लॉन्च करेगी। हालांकि ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
2 of 5
Renault Captur
यह क्रॉसओवर दुनिया के 75 देशों में पहले से बेची जा रही है, हालांकि भारत में इसे पहली बार लाया जा रहा है। इस कार के जरिए फ्रांस की ऑटोमेकर रेनो को भारत के 10-20 लाख सेग्मेंट में पकड़ मजबूत करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
3 of 5
Renault Captur
इसका सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा, हाल ही में आई जीप कंपास और महिंद्रा XUV500 से रहेगा। रेनो कैप्टर की लंबाई 4329 mm, चौड़ाई 1813 mm और ऊंचाई 1619 mm है। यह क्रॉसओवर डस्टर से लंबाई में ज्यादा, हालांकि छोटी और पतली है। वहीं, व्हीलबेस डस्टर के बराबर 2673 mm ही है। कैप्टर का ग्राउंड क्लियरेंस 210 mm है।
4 of 5
Renault Captur
- फोटो : Renault
रेनो कैप्टर में डस्टर वाला ही 1.5 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन दिया होगा। पेट्रोल इंजन 105 बीएचपी की पावर और 142 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और cvt दोनों गियरबॉक्स विकल्प के साथ जोड़ा जाएगा। वहीं, डीजल इंजन 108 बीएचपी की पावर जेनरेट करेगा। इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा जाएगा।
कैप्टर का केबिन काफी हद तक डस्टर जैसा, लेकिन नए डिजाइन में है। इसमें आपको फुल एलईडी हेडलैंप, contrast रूफ, डुअल टोन इंटीरियर और 7.0 इंच के टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर मिलेंगे। कार में क्रोम ग्रिल, प्रोजेक्टर लैंप्स के साथ हेडलैंप, चौड़े बंपर और 17 इंच के एलॉय व्हील होंगे। इसके अतिरिक्त आपको keyless एंट्री, इग्नीशन और लॉकिंग जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।