फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डस्टर की टक्कर वाली Renault Captur की बुकिंग हुई शुरू, इतने पैसे देकर कीजिए बुक

Sun, 24 Sep 2017 12:17 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
विज्ञापन
1 of 5
Renault Captur
रेनो कैप्चर को भारत में पेश कर दिया गया है और इसकी बुकिंग भी शुरू हो गई है। नई रेनो कैप्चर को 25 हजार रुपए में बुक किया जा सकता है। बुकिंग के लिए Renault Captur App या रेनो इंडिया की वेबसाइट पर जाना होगा। कंपनी ने इसे डस्टर एसयूवी और Lodgy एमपीवी वाले प्लेटफॉर्म पर ही तैयार किया गया है। रेनो का कहना है कि कंपनी ने इसे भारतीय ग्राहकों के अनुकूल तैयार किया है।  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Renault Captur
यूरोपियन मार्केट में मौजूद कप्चर हैचबैक प्लेटफॉर्म पर विकसित की गई है, जबकि भारतीय कप्चर को क्रॉसओवर प्लेटफॉर्म पर विकसित किया गया है। रेनो कैप्चर का प्रोडक्शन शुरू हो चुका है और माना जा रहा है कि कंपनी इसे इसी साल अक्टूबर महीने में लॉन्च कर सकती है।  रेनो कैप्चर की लंबाई 4329 mm, चौड़ाई 1813 mm और ऊंचाई 1619 mm है। यह क्रॉसओवर डस्टर से लंबाई में ज्यादा, हालांकि छोटी और पतली है। यह दिखने में स्टाइलिश है और प्रीमियम फील देती है। 
विज्ञापन

3 of 5
Renault Captur
कैप्चर में आपको फुल एलईडी हेडलैंप, contrast रूफ, डुअल टोन इंटीरियर और 7.0 इंच के टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर मिलेंगे। कार में क्रोम ग्रिल, प्रोजेक्टर लैंप्स के साथ हेडलैंप, चौड़े बंपर और 17 इंच के एलॉय व्हील होंगे। इसके अतिरिक्त आपको keyless एंट्री, इग्नीशन और लॉकिंग जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। 

4 of 5
Renault Captur - फोटो : Renault
इस कार का मुकाबला हुंडई क्रेटा, महिंद्रा एक्सयूवी 500 और जीप कंपास से रहेगा। इसकी कीमत 10 से 20 लाख रुपए के बीच हो सकती है।  इंजन की बात करें तो रेनो कैप्चर में डस्टर वाला ही 1.5 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन दिया होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Renault Captur
पेट्रोल इंजन 105 बीएचपी की पावर और 142 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और cvt दोनों गियरबॉक्स विकल्प के साथ जोड़ा जाएगा। वहीं, डीजल इंजन 108 बीएचपी की पावर जेनरेट करेगा। इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें