फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुंडई Creta और रेनो Duster की टक्कर पर भारत आएगी ये कार, लुक है शानदार

Fri, 29 Sep 2017 12:09 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
विज्ञापन
1 of 5
Peugeot 3008 SUV
फ्रांस की कार निर्माता कंरनी Peugeot  और Citroen के मालिकाना हक वाला PSA ग्रुप भारत में एंट्री करने जा रहा है। यह ग्रुप 2020 तक भारतीय ऑपरेशन की शुरुआत करेगा। हिन्दुस्तान मोटर्स और Mitsubishi के लिए मशहूर CK Birla ग्रुप से पीएसए ग्रुप ने हाथ भी मिला लिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
Peugeot 3008 SUV
साझेदारी के तहत हिन्दुस्तान मोटर फाइनेंस कार्पोरेशन लिमिटेड (HMFCL) को पीएसए ग्रुप की सेल्स और डिस्ट्रीब्यूशन का काम सौंपा गया है। Peugeot  ने अपनी कारों की भारत में टेस्टिंग भी शुरू कर दी है। यहां हम Peugeot 3008 एसयूवी कार की बात करने जा रहे हैं, जिसका सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा और रेनो डस्टर के साथ रहेगा।
विज्ञापन

3 of 5
Peugeot 3008 SUV
डिजाइन की बात करें तो प्यूजियट 3008 दिखने में प्रीमियम लगती है। हाल ही में अपडेट के साथ कार के दो नए वैरिएंट GT Line' और 'GT उतारे गए थे। यह डबल क्रोम एग्जॉस्ट पाइप और डुअल कलर पेंट के साथ आती है। GT वैरिएंट में 19 इंच के एलॉय व्हील, एल्यूमीनियम रूफ बार और GT बैजिंग दी गई है।

4 of 5
Peugeot 3008 SUV
कार में 12.3 इंच की डिजिटल कॉकपिट, स्पोर्ट्स स्टाइल सीट, मसाज फंक्शन, फ्रंट व रियर पार्किंग सेंसर, पावर सीट, छह एयरबैग्स, टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।  कार में 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.6 लीटर डीजल इंजन दिया गया। पेट्रोल इंजन 131PS की पावर और डीजल इंजन 99-120PS की पावर जेनरेट करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Peugeot 3008 SUV
कंपनी ने बताया है कि शुरुआत में कंपनी तमिल नाडु स्थित प्लांट में मैन्यूफैक्चरिंग के लिए 700 करोड़ का निवेश करेगी। यहां हर साल एक लाख यूनिट बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इस कार की कीमत क्रेटा और डस्टर के आसपास ही रह सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें