लंबे वक्त से भारत में सुजुकी के फैन्स, तीन दरवाजों वाली ऑफरोडर जिम्नी का इंतजार कर रहे हैं। जिम्नी दरअसल मारुति जिप्सी का ही नेक्सट जनरेशन अवतार है। खबरें हैं कि इस छोटी ऑफरोडर को भारत में बनाए जाने की योजना पर काम चल रहा है। यहां से इसे यूरोप, इंडोनेशिया और ब्राजील में बेचा जाएगा। उम्मीद है कि बाद में जिम्नी भारत में भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
जल्द भारत में लॉन्च होगी सुजुकी की यह छोटी कार
2 of 5
चौथी पीढ़ी की जिम्नी को बलेनो और इग्निस के प्लेटफॉर्म पर बनाए जाने की उम्मीद है। इसका प्रोडक्शन अगले साल से गुजरात प्लांट में शुरू हो सकता है।
विज्ञापन
जल्द भारत में लॉन्च होगी सुजुकी की यह छोटी कार
3 of 5
भारत की बात करें तो उम्मीद है कि यहां जिम्नी को थोड़े ज्यादा व्हीलबेस और फोर डोर वर्जन में छोटी एसयूवी के तौर पर उतारा जा सकता है। यहां तीन दरवाजों वाली कारों का ट्रेंड फिलहाल बहुत पॉपुलर नहीं है। इसे समुराई नाम भी दिया जा सकता है।
जल्द भारत में लॉन्च होगी सुजुकी की यह छोटी कार
4 of 5
पावर प्लांट की बात करें तो इसे सिर्फ पेट्रोल इंजन में उतारा जाएगा। यह इंजन 1.0 लीटर का बूस्टरजेट इंजन हो सकता है। जल्द ही यही इंजन बलेनो के आर एस वर्जन और इग्निस में आएगा।
देखने में जिम्नी मौजूदा मारुति जिप्सी से काफी मिलती-जुलती है। हालांकि वक्त के साथ दोनों का ही डिजाइन पुराना पड़ने लगा है ऐसे में उम्मीद है कि यह नए अवतार में आ सकती है, ताकि भारत में यह मुकाबले में टिक सके।