फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसयूवी की बादशाह कार का नया अवतार, ज्यादा पावर, ज्यादा माइलेज

Sat, 17 Sep 2016 11:24 AM IST
कारदेखो/नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
एसयूवी मेकर महिंद्रा ने बोलेरो का नया अवतार पावर प्लस लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत 6.59 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, नवी मुंबई) है। बोलेरो पावर प्लस में 1.5 लीटर का एमहॉक-डी70 इंजन दिया गया है। यह मौजूदा बोलेरो से 13 फीसदी ज्यादा पावरफुल है और इसका माइलेज भी पहले से पांच फीसदी ज्यादा है।
Trending Videos
विज्ञापन

एसयूवी की बादशाह कार का नया अवतार, ज्यादा पावर, ज्यादा माइलेज

2 of 6
नई बोलेरो पावर प्लस एसएलई, एसएलएक्स और जेडएलएक्स वेरिएंट में मिलेगी। एमहॉक-डी70 इंजन पहले से एडवांस इंजन है। इसकी ताकत 71.3 पीएस और टॉर्क 195 एनएम है। कंपनी का दावा है कि पावर प्लस वेरिएंट की हैंडलिंग भी पहले के मुकाबले काफी बेहतर हुई है।
विज्ञापन

एसयूवी की बादशाह कार का नया अवतार, ज्यादा पावर, ज्यादा माइलेज

3 of 6
इसे सिटी ट्रैफिक में भी आराम से चलाया जा सकता है। केबिन की बात करें तो पावर प्लस का इंटीरियर मौजूदा बोलेरो जैसा ही है हालांकि सीटों को ज्यादा आरामदायक बनाने के लिए कुशनिंग को बढ़ाया गया है।

एसयूवी की बादशाह कार का नया अवतार, ज्यादा पावर, ज्यादा माइलेज

4 of 6
इसके अगले बंपर, फ्रंट ग्रिल, एयरडैम, हैडलाइट के डिजाइन में थोड़े बदलाव किए गए हैं, बाकी देखने में यह मौजूदा मॉडल जैसी ही है। इसमें डायमंड व्हाइट, रॉकी बेज और जावा ब्राउन और सिल्वर कलर का ऑप्शन मिलेगा।
विज्ञापन

एसयूवी की बादशाह कार का नया अवतार, ज्यादा पावर, ज्यादा माइलेज

5 of 6
पावर प्लस के जेडएलएक्स वेरिएंट में माइक्रो हाइब्रिड टेक्नोलॉज़ी मिलेगी। यह इसके माइलेज को और बढ़ा देगी। इसके साथ ही पावर प्लस में इंजन इमोबिलाइजर की सुविधा भी दी गई है। यह फीचर वाहन के चोरी हो जाने की संभावनाओं को कम कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसयूवी की बादशाह कार का नया अवतार, ज्यादा पावर, ज्यादा माइलेज

6 of 6
बिक्री के मामले में महिंद्रा बोलेरो लंबे अरसे तक यूटीलिटी सेगमेंट की बादशाह बनी रही, हालांकि दूसरी कंपनियों के नए मॉडल आने के बाद इसकी बिक्री घट गई है। ऐसे में कंपनी बोलेरो के नाम को दोबारा से चमकाने में जुटी हुई है। पावर प्लस के अलावा कंपनी की योजना चार मीटर से छोटी बोलेरो लाने की भी है। उम्मीद है कि महिंद्रा के यह कदम बोलेरो की बिक्री बढ़ाने में कारगर साबित होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें