फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विटारा ब्रेजा से पिछड़ी क्रेटा, कॉम्पैक्ट एसयूवी में मारुति का जलवा

Mon, 13 Jun 2016 05:15 PM IST
कारदेखो/नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
मारुति सुजुकी की पहली कॉम्पैक्ट एसयूवी विटारा ब्रेजा को काफी अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है। यही वजह है कि बिक्री के मामले में इसने हुंडई की क्रेटा को एक बार फिर पीछे छोड़ दिया है। विटारा ब्रेजा कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में सबसे अधिक बिकने वाली कार बन गई है।
विज्ञापन

मारुति इसकी इस कार से पिछड़ी हंडई क्रेटा, मारुति बनी नंबर वन

2 of 6
मई महीने की बिक्री में इन दोनों के बीच 136 यूनिट का अंतर रहा। मई- 2016 में मारुति ने 7,193 विटारा ब्रेजा बेचीं, जबकि इस दौरान 7,057  हुंडई क्रेटा बिकीं। मारुति ने विटारा ब्रेजा की शुरुआती कीमत 6.99 लाख रुपये रखी है और इसे केवल डीजल इंजन में उतारा है। इसकी बढ़ती बिक्री में यह बातें काफी महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन

मारुति इसकी इस कार से पिछड़ी हंडई क्रेटा, मारुति बनी नंबर वन

3 of 6
विटारा ब्रेजा को 8 मार्च 2016 को लॉन्च किया गया था। बिक्री के मामले में अप्रैल महीने में ही ब्रेजा हुंडई की क्रेटा से आगे हो गई। इस दौरान अंतर केवल 68 यूनिट का रहा। बात करें सेगमेंट में मौजूद दूसरी कारों की बिक्री की तो पिछले महीने स्कॉर्पियो, बोलेरो और केयूवी-100 की करीब 4000 यूनिट ही बिकीं। वहीं फोर्ड ईकोस्पोर्ट के मामले में तो यह आंकड़ा 3000 यूनिट का रहा।

मारुति इसकी इस कार से पिछड़ी हंडई क्रेटा, मारुति बनी नंबर वन

4 of 6
विटारा ब्रेजा ने अब तक 70,000 बुकिंग हासिल कर ली है। इसका वेटिंग पीरियड भी नौ महीने तक पहुंच गया है। विटारा ब्रेजा के अलावा मारुति की बलेनो कार भी बिक्री के मामले आगे है। हालांकि पहले कि तुलना में कंपनी की लोकप्रिय छोटी कार ऑल्टो, वैगन-आर और स्विफ्ट हैचबैक की बिक्री घटी है।
विज्ञापन

मारुति इसकी इस कार से पिछड़ी हंडई क्रेटा, मारुति बनी नंबर वन

5 of 6
क्रेटा की बात करें तो लॉन्च के पांच महीने में ही यह कॉम्पैक्ट एसयूवी देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शुमार हो गई थी। हुंडई क्रेटा की शुरुआती कीमत  8.59 लाख रुपये (एक्स शोरूम, दिल्ली) तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारुति इसकी इस कार से पिछड़ी हंडई क्रेटा, मारुति बनी नंबर वन

6 of 6
क्रेटा के डीजल 1.4L के चार, डीजल 1.6L के चार और पेट्रोल इंधन में तीन वेरिएंट होंगे। दोनों इंधनों के टॉप मॉडल में लेदर की सीट का इस्तेमाल किया गया है। डीजल 1.6L में 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के विकल्प मिलेंगे। हुंडई क्रेटा 1.6 पेट्रोल 15.29 किमी प्रति लीटर, 1.6 डीजल एमटी 19.67 किमी प्रति लीटर, 1.6 डीजल एटी 17.01 किमी प्रति लीटर और 1.4 डीजल 21.38 किमी प्रति लीटर माइलेज देती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें