पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों की चुनौती का राहत भरा उपाय तलाश रहे हैं तो देश की पहली इलेक्ट्रिक सेडान आपके लिए मददगार साबित हो सकती है। महिंद्रा एंड महिंद्रा की इलेक्ट्रिक व्हीकल विंग महिंद्रा रेवा ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक सेडान ई-वेरिटो को लॉन्च कर दिया है। कार की शुरुआती कीमत 9.50 लाख रुपये रखी गई है, जो 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है। ई-वेरिटो को तीन वेरिएंट में उतारा गया है।
विज्ञापन
आ गई इलेक्ट्रिक सेडान कार, फुल चार्जिंग पर 110 किमी का सफर
2 of 4
Mahindra e Verito
महिंद्रा की वेरिटो सेडान पर बनी ई-वेरिटो में देश की पहली इलेक्ट्रिक हैचबैक ई2ओ की तरह 3 फेज वाली 72 वोल्ट की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। जो 41 पीएस की पावर और 91 एनएम का टॉर्क देगी। जीरो से 100 फीसदी चार्ज होने में इसे करीब आठ घंटे लगेंगे। अगर आप इतना इंतजार नहीं करना चाहते हैं तो जल्दी चार्ज होने वाला वेरिएंट डी-6 ले सकते हैं। इसमें ‘फास्ट चार्ज’ फीचर मौजूद है। इसकी बैटरी यह एक घंटा 45 मिनट में करीब 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है।
विज्ञापन
आ गई इलेक्ट्रिक सेडान कार, फुल चार्जिंग पर 110 किमी का सफर
3 of 4
Mahindra e Verito
जहां ई2ओ फुल चार्ज होने पर 120 किलोमीटर का सफर तय करने में सक्षम है। वहीं ई-वेरिटो की ड्राइविंग रेंज 110 किलोमीटर है। इसकी टॉप स्पीड 86 किलोमीटर प्रति घंटा है। ड्राइविंग रेंज के आंकड़ों को देखते हुए कहा जा सकता है कि ई-वेरिटो खासतौर पर सिटी ड्राइविंग के लिए बेहतर रहेगी।
आ गई इलेक्ट्रिक सेडान कार, फुल चार्जिंग पर 110 किमी का सफर
4 of 4
इसे खासतौर पर दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू, पुणे, कोलकाता, चंढ़ीगढ़, हैदराबाद, जयपुर और नागपुर जैसे शहरों में बेचा जाएगा। सामान्य सेडान कार जैसे फीचर्स की वजह से ई-वेरिटो बिक्री के अच्छे आंकड़े जुटा सकती है। व्यवहारिकता के मामले में यह ई2ओ से कहीं आगे है।