लंबे इंतजार के बाद अमेरिका की लोकप्रिय ऑटो कंपनी जीप ने आखिरकार भारतीय बाजार में अपनी दमदार एसयूवी रेंज को उतार दिया है। जीप ने ग्रैंड चेरोकी, ग्रैंड चेरोकी एसआरटी और रैंग्लर अनलिमिटेड को लॉन्च कर दिया है। इनकी कीमत 71.59 लाख रुपये से शुरू होकर 1.12 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन
लंबे इंतजार के बाद अमेरिकी कंपनी ने भारत में उतारी लोकप्रिय कार
2 of 8
जीप रैंग्लर अनलिमिटेड: कीमत 71.59 लाख रुपये , हर रास्तों को बिना शिकन पार कर जाने वाली जीप रैंग्लर का डिजाइन बेसिक और ओरिजनल जीप वाला है। यही इसकी सबसे बड़ी खासियत भी है। इसके अगले हिस्से में सेवन स्लेट ग्रिल, गोल हैडलैंप्स और पीछे की तरफ छोटे वर्गाकार टेललैंप्स दिए गए हैं। केबिन में टचस्क्रीन म्यूजिक सिस्टम, ऑटोमैटिक एसी और लैदर अपहोल्स्ट्री दी गई है।
विज्ञापन
लंबे इंतजार के बाद अमेरिकी कंपनी ने भारत में उतारी लोकप्रिय कार
3 of 8
पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें रैंग्लर अनलिमिटेड में 2.8 लीटर का 4-सिलेंडर डीजल इंजन दिया गया है। इसकी पावर 200 पीएस और टॉर्क 460 एनएम है। यह इंजन 5-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है। इसका माइलेज 12.1 किलोमीटर प्रति लीटर है।
लंबे इंतजार के बाद अमेरिकी कंपनी ने भारत में उतारी लोकप्रिय कार
4 of 8
ग्रैंड चेरोकी: कीमत 93.64 लाख रुपये, ग्रैंड चेरोकी को आप एक पॉश एसयूवी कह सकते हैं। इसका प्रमुख मुकाबला लैंड रोवर डिस्कवरी से है। इसे ऑफ-रोडिंग और सिटी ड्राइविंग, दोनों इस्तेमाल के हिसाब से तैयार किया गया है।
विज्ञापन
लंबे इंतजार के बाद अमेरिकी कंपनी ने भारत में उतारी लोकप्रिय कार
5 of 8
इस लग्जरी एसयूवी के फ्रंट में क्रोम फिनिश वाली ग्रिल, प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, साइड में बड़े और चौड़े पहिये दिए गए हैं। फीचर्स की बात करें तो इसमें पैनारोमिक सनरूफ, 8.4 इंच का इंफोटेंमेंट सिस्टम, प्रीमियम लैदर अपहोल्स्ट्री और पीछे की तरफ ब्लू-रे एंटरटेमेंट पैकेज दिया गया है।
विज्ञापन
लंबे इंतजार के बाद अमेरिकी कंपनी ने भारत में उतारी लोकप्रिय कार
6 of 8
पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 3.0 लीटर का वी6 डीज़ल इंजन दिया गया है। जो 243 पीएस की पावर और 570 एनएम का टॉर्क देता है। इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है। इसका माइलेज 12.8 किलोमीटर प्रति लीटर है।
विज्ञापन
लंबे इंतजार के बाद अमेरिकी कंपनी ने भारत में उतारी लोकप्रिय कार
7 of 8
ग्रैंड चेरोकी एसआरटी: कीमत 1.12 करोड़ रुपये, यह स्टैंडर्ड ग्रैंड चेरोकी का ही पावरफुल अवतार है। कंपनी ने इसे फरवरी में आयोजित हुए इंडियन ऑटो एक्सपो-2016 में भी दिखाया था। यह लग्जरी और हाई परफॉर्मेंस एसयूवी चाहे आम सड़के हों, ऊबड़ खाबड़ धूल भरे रास्ते या फिर रेस ट्रैक हर जगह के लिए परफेक्ट है।
लंबे इंतजार के बाद अमेरिकी कंपनी ने भारत में उतारी लोकप्रिय कार
8 of 8
इसमें 6.4 लीटर का हेमी वी8 पेट्रोल इंजन लगा है। इसकी पावर 475 पीएस और टॉर्क 630 एनएम है। इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है। इसका माइलेज 5.5 किलोमीटर प्रति लीटर है।