फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुंडई ने उठाया i30 से पर्दा, देखिए i20 से कैसे अलग है i30

Sat, 10 Sep 2016 10:44 AM IST
कारदेखो/नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
हुंडई ने तीसरी जनरेशन की आई-30 से पर्दा उठा दिया है। इसे अक्टूबर में आयोजित होने वाले पेरिस मोटर शो-2016 के दौरान दुनिया के सामने पेश किया जाएगा। यूरोप में इसकी बिक्री साल 2017 की शुरुआत में शुरू होगी। आने वाले समय में यह हुंडई के हाई परफॉर्मेंस एन ब्रांड के तहत उतारी जाने वाली पहली कार होगी।
Trending Videos
विज्ञापन

हुंडई ने उठाया i30 से पर्दा, देखिए i20 से कैसे अलग है i30

2 of 9
डिजाइन के मामले में यह हुंडई की नई कारों से मिलती-जुलती है। नई आई-30 देखने में काफी शार्प और आकर्षक है। इसे हुंडई की फ्लूडिक स्कल्प्चर 2.0 डिजाइन थीम पर तैयार किया गया है। आगे की तरफ हुंडई की नई ग्रिल दी गई है। यही ग्रिल हाल ही में पेश की गई सेकंड जनरेशन ग्रैंड आई-10 में भी दी गई है।
विज्ञापन

हुंडई ने उठाया i30 से पर्दा, देखिए i20 से कैसे अलग है i30

3 of 9
ग्रिल के अलावा यहां एलईडी लाइट फीचर से लैस थ्री-प्रोजेक्टर सेटअप वाली हैडलाइट दी गई हैं। इसके फॉग लैंप्स नई एलांट्रा की याद दिलाते हैं। नीचे की तरफ खड़ी पट्टी के रूप में डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें और प्रोजेक्टर फॉग लैंप्स दिए गए हैं।

हुंडई ने उठाया i30 से पर्दा, देखिए i20 से कैसे अलग है i30

4 of 9
साइड में ध्यान दें तो नई आई-30 में 15, 16 और 17 इंच के अलॉय व्हील के विकल्प मिलेंगे। इसका बोनट काफी लंबा है। कार की रूफ लाइन को स्लोपिंग रखा गया है। इसे पीछे से आकर्षक बनाने के लिए यहां ब्लैक स्पॉइलर दिया गया है। इसके अलावा यहां रेप राउंड एलईडी टेललैंप्स और हाई पोजिशन वाले फॉग लैंप्स दिए गए हैं।
विज्ञापन

हुंडई ने उठाया i30 से पर्दा, देखिए i20 से कैसे अलग है i30

5 of 9
इसके डैशबोर्ड का डिजाइन काफी सधा हुआ है। यहां टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है। इसमें दो टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम का विकल्प मिलेगा। इनमें एक 5 इंच का और दूसरा 8 इंच का होगा।
विज्ञापन

हुंडई ने उठाया i30 से पर्दा, देखिए i20 से कैसे अलग है i30

6 of 9
8 इंच वाला टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम एपल कारप्ले और गूगल एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करेगा। इसका बूट स्पेस 395 लीटर का होगा। इसके अलावा इसमें इलेक्ट्रॉनिक एडजस्टेबल ड्राइवर सीट के साथ मैमोरी सीटिंग और स्मार्टफोन के लिए वायरलैस चार्जिंग जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।
विज्ञापन

हुंडई ने उठाया i30 से पर्दा, देखिए i20 से कैसे अलग है i30

7 of 9
सुरक्षा के लिए नई आई-30 में 7 एयरबैग (नी एयरबैग शामिल), ऑटोनोमस इमजेंसी ब्रेकिंग (एईबी), ड्राइवर अटेंशन अलर्ट (डीएए), ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्टर (बीएसडी) रियर-क्रॉस ट्रैफिक अर्ल्ट (आरसीटीए), लेन कीपिंग असिस्ट सिस्टम (एलकेएएस) और हाई बीम असिस्ट (एचबीए) समेत अन्य कई सेफ्टी फीचर मिलेंगे।

हुंडई ने उठाया i30 से पर्दा, देखिए i20 से कैसे अलग है i30

8 of 9
पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो 2017 आई-30 को पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन में उतारा जाएगा। यह हुंडई की पहली कार होगी जिसमें कंपनी का 1.4 लीटर टी-जीडीआई टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह इंजन 140 पीएस की पावर और 242 एनएम का टॉर्क देता है।
विज्ञापन

हुंडई ने उठाया i30 से पर्दा, देखिए i20 से कैसे अलग है i30

9 of 9
इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डीसीटी (ड्यूल क्लच ऑटोमैटिक) गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा। इसके अलावा पेट्रोल वेरिएंट में 1.0 लीटर का 3-सिलेंडर टी-जीडीआई टर्बो और 1.4 लीटर इंजन का विकल्प भी मिलेगा। डीजल वेरिएंट में 1.6 लीटर का सीआरडीआई इंजन मिलेगा, जो दो तरह की पावर ट्यून देगा। डीजल इंजन के साथ भी 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डीसीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें