हुंडई की प्रीमियम हैचबैक आई-20 ने बिक्री का नया खिताब अपने नाम किया है। लॉन्च के बाद से अब तक दुनियाभर में इस कार की 10 लाख से ज्यादा यूनिट बिक चुकी हैं। इन आंकड़ों में साल 2008 में लॉन्च हुई पहली आई-20, एलीट आई-20 और आई-20 एक्टिव मॉडल शामिल हैं।
विज्ञापन
हुंडई हैचबैक कार आई-20 ने हासिल किया नया खिताब
2 of 5
भारत के बी-सेगमेंट में हुंडई की एलीट आई-20 काफी लोकप्रिय कार है। साल 2015 में इसे इंडियन कार ऑफ द ईयर (आईसीओटीवाई) अवॉर्ड भी मिल चुका है। स्टाइलिश डिजाइन के साथ-साथ कार में कई सारे फीचर्स दिए गए हैं।
विज्ञापन
हुंडई हैचबैक कार आई-20 ने हासिल किया नया खिताब
3 of 5
हुंडई की इस छोटी कार को वैसे तो सभी जगह सराहा गया है। लेकिन बिक्री के आंकड़े बताते हैं कि विदेशों की बजाय इसकी मांग भारत में ज्यादा है। कार की बिल्ड क्वालिटी, नई टेक्नोलॉजी, आकर्षक डिजाइन, बेहतर परफॉर्मेंस और फीचर्स की बदौलत इसे वैल्यू फोर मनी प्रोडक्ट कहा जाता है।
हुंडई हैचबैक कार आई-20 ने हासिल किया नया खिताब
4 of 5
हुंडई ने साल 2014 वाली आई-20 को हाल ही में अपग्रेड किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 5.6 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। इसका मुकाबला मारुति सुजुकी बलेनो, फॉक्सवेगन पोलो और फोर्ड फीगो से है।