लोगों को प्यार का तोहफा देते हुए हौंडा अपनी लोकप्रिय सेडान हौंडा सिटी के फेसलिफ्ट को 14 फरवरी को लांच करने का फैसला किया है। इसकी बुकिंग कोई भी 21000 हजार रुपये देकर करवा सकता है। गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में सेगमेंट लीडर रही हौंडा सिटी को मारुति सुजुकी सियाज से कड़ी टक्कर मिल रही है। इस सेगमेंट में अब सियाज की बिक्री हौंडा सिटी की बिक्री से आगे निकल चुकी है।
हाल ही में स्कोडा की नई रैपिड आने के बाद हौंडा पर भी कुछ करने का दबाव था। आने वाले कुछ दिनों में इसी सेगमेंट की फोक्सवैगन वेंटो भी अपने वेंटो को अपडेट करने की योजना पर काम कर रही है। इस फेसलिफ्ट में कई महत्वपूर्ण बदलाव हौंडा ने किए हैं।