फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे ज्यादा बिकने वाली होंडा कार, भारत में छूआ 6.3 लाख का आंकड़ा

Thu, 08 Sep 2016 12:25 PM IST
कारदेखो/नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
होंडा सिटी देखने में जितनी खूबसूरत है, फीचर्स के मामले में भी उतनी ही लाजवाब है। यही वजह है कि प्रीमियम सेडान सेगमेंट में ग्राहक इसे प्राथमिकता देते आए हैं। भारत में होंडा सिटी के मौजूदा वर्जन को जनवरी 2014 में उतारा गया था, तब से लेकर अब तक इसकी 2,00,098 यूनिट बेची जा चुकी हैं। इसके अलावा अक्टूबर 2016 से यह सबसे ज्यादा बिकने वाली होंडा कार भी बनी हुई है।
Trending Videos
विज्ञापन

सबसे ज्यादा बिकने वाली होंडा कार, भारत में छूआ 6.3 लाख का आंकड़ा

2 of 5
होंडा सिटी को भारत में पहली बार साल 1998 में उतारा गया था। अब तक इसकी कुल 6.3 लाख यूनिट बेची जा चुकी हैं। साल दर साल होने वाले बदलाव और नई टेक्नोलॉजी कुछ ऐसी वजहें रही हैं कि होंडा सिटी भारतीय ग्राहकों की पसंदीदा कार बनी हुई है। हालांकि अब इसे मारुति की सियाज से टक्कर मिल रही है। अगस्त 2016 में होंडा सिटी की 4,255 यूनिट बिकीं जबकि सियाज की 6,214 यूनिट बिकीं।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा बिकने वाली होंडा कार, भारत में छूआ 6.3 लाख का आंकड़ा

3 of 5
पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो होंडा सिटी को पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन में उतारा गया है। पेट्रोल वेरिएंट में 1.5 लीटर का इंजन दिया गया है जो 119 पीएस की पावर देता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी मौजूद है।

सबसे ज्यादा बिकने वाली होंडा कार, भारत में छूआ 6.3 लाख का आंकड़ा

4 of 5
इसके मैनुअल वर्जन का माइलेज 17.8 किलोमीटर प्रति लीटर और ऑटोमैटिक वर्जन का माइलेज 18 किलोमीटर प्रति लीटर है। वहीं, डीजल वेरिएंट में 1.5 लीटर का इंजन दिया गया है जो 100 पीएस की पावर देता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स लगा है। इसका माइलेज 26 किलोमीटर प्रति लीटर है। इसमें एबीएस, ईबीडी, एसआरएस एयरबैग और एडवांस कम्पैबिलिटी इंजीनियरिंग जैसे कई अच्छे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे ज्यादा बिकने वाली होंडा कार, भारत में छूआ 6.3 लाख का आंकड़ा

5 of 5
जल्द आने वाले त्योहारी सीजन को देखते हुए उम्मीद की जा सकती है कि होंडा सिटी की बिक्री और बढ़ेगी। हालांकि सियाज के साथ भी इसकी कांटे की टक्कर चलती रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें