ये है तेज और समझदार कार, एक बार चार्ज होने पर चलती है 400 किलोमीटर
Thu, 05 Jan 2017 07:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी फैराडे फ्यूचर ने कई खूबियों से लैस अपनी पहली कार FF91 को पेश किया है।
फैराडे की यह कार आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर काम करती है और सेल्फ ड्राइविंग मोड के साथ आती है।
सेल्फ ड्राइविंग कैपेबिलिटीज के चलते इसके सभी सेंसर्स खुद ही पार्किंग स्पेस ढूंढ लेते हैं और यह खुद से पार्क हो जाती है।
यह इलेक्ट्रिक कार एक बार में फुल चार्ज होने पर 400 किलोमीटर से भी ज्यादा चलती है।
आमतौर पर इलेक्ट्रिक कारों को धीमा माना जाता है लेकिन FF91 इस मिथक को तोड़ती है। यह सिर्फ 3 सेकंड में करीब 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ लेती है।
रॉयटर्स के मुताबिक कंपनी से जुड़े लोगों ने इसकी कीमत 1,80,000 अमेरिकी डॉलर (करीब 1,22,53,410 रुपये) बताई है। देखें कार लॉन्चिंग का वीडियो।