फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम कीमत में ज्यादा फीचर्स के साथ डैटसन ने उतारे दो स्पेशल एडिशन

Fri, 05 Aug 2016 12:09 PM IST
कारदेखो/नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
डैटसन ने अपनी गो हैचबैक और गो प्लस कॉम्पैक्ट एमपीवी का स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है। कंपनी ने इन एडिशन को स्टाइल नाम दिया है। इनकी कीमत क्रमशः 4.0 लाख रुपये और 4.77 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। इसे मौजूदा कारों के टी वेरिएंट पर तैयार किया जाएगा। इनकी बिक्री अगस्त से अक्टूबर 2016 के बीच शुरू होगी।
विज्ञापन

कम कीमत में ज्यादा फीचर्स के साथ डैटसन ने उतारे दो स्पेशल एडिशन

2 of 5
स्टाइल एडिशन को मौजूदा व्हाइट और रूबी के अलावा नए ब्लू कलर में पेश किया गया है। इनमें नई रूफ रेल्स, रियर स्पॉइलर, बॉडी ग्राफिक्स और स्टाइलिश लोगो जैसे कुछ अतिरिक्त फीचर्स भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

कम कीमत में ज्यादा फीचर्स के साथ डैटसन ने उतारे दो स्पेशल एडिशन

3 of 5
केबिन की बात करें तो दोनों कारों के स्टाइल एडिशन में ड्यूल टोन ब्लैक-बे अपहोल्स्ट्री और पियानो ब्लैक सेंटर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ सिल्वर क्रोम का विकल्प रखा गया है।

कम कीमत में ज्यादा फीचर्स के साथ डैटसन ने उतारे दो स्पेशल एडिशन

4 of 5
इसके अलावा इनमें कुछ नए फीचर्स मसलन फॉलो मी होम हैडलैंप्स, स्पीड सेंसिटिव इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग, पावरफुल एयर कंडिशनर, फ्रंट पावर विंडो, यूनिवर्सल मोबाइल फोन होल्डर, ऑक्स-इन, यूएसबी चार्जर, सेंट्रल लॉकिंग और फुल व्हील कवर शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कम कीमत में ज्यादा फीचर्स के साथ डैटसन ने उतारे दो स्पेशल एडिशन

5 of 5
इंजन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इनमें मौजूदा 1.2 लीटर का 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। जो 68 पीएस की पावर और 104 एनएम का टॉर्क देता है। इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ा है। कंपना का दावा है कि इनका माइलेज 20.6 किलोमीटर प्रति लीटर का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें