फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक कार खरीदना हर मायने में है फायदे का सौदा, ये हैं 9 कारण

Sat, 30 Jun 2018 02:43 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
electric car
पिछले कुछ सालों से भारत समेत कई देशों में इलेक्ट्रिक वाहनों की चर्चा जोरों पर है और हो भी क्यों ना। वाहनों से निकले वालें धूएं से प्रदूषण का स्तर जो दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। भारत सरकार भी इलेक्ट्रिक कारों के लिए कई कदम उठा रही है, लेकिन सवाल यह है कि इलेक्ट्रिक कारों के फायदे क्या-क्या हैं और यह किस तरह से हमारे लिए फायदेमंद है। आइए इलेक्ट्रिक वाहनों के 10 फायदे जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 10
co2
समय के साथ चलना
अगर आप एक इलेक्ट्रिक कार खरीदते हैं तो इससे यह पता चलता है कि आपको प्रकृति की भी फिक्र करते हैं, क्योंकि आपकी यह पहल वातावरण में मौजूद कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा को कुछ हद तक तो कर ही सकती है।
विज्ञापन

3 of 10
सौ रुपये का नोट
कम खर्च, ज्याद माइलेज
इलेक्ट्रिक कारों का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसे खरीदने के बाद आपको रोज-रोज बढ़ी रही तेल की कीमतों से परेशान होने की जरूरत नहीं है। इलेक्ट्रिक कार से आप 1 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से यात्रा कर सकते हैं जो कि पेट्रोल से चलने वाली कार के मुकाबले 70 प्रतिशत कम है।

4 of 10
car maintenance
कम मेंटनेंस
इलेक्ट्रिक कारों को खरीदना हर सूरत में फायदे का सौदा होता है। एक तरह से कहा जाए तो इलेक्ट्रिक कारों का मेंटनेंस पेट्रोल-डीजल के मुकाबले शून्य है।
विज्ञापन

5 of 10
electric car (सांकेतिक तस्वीर)
कहीं भी चार्जिंग की सुविधा
आप अपनी इलेक्ट्रिक कार को कहीं भी किसी भी वक्त चार्ज कर सकते हैं। जैसे- अगर आप ऑफिस में हैं तो आप कार को चार्जिंग में लगा सकते हैं और फिर शाम को आसानी से घर जा सकते हैं। आप अपनी कार को किसी भी 16 एम्पियर के पावर सॉकेट से चार्ज कर सकते हैं यानी किसी भी फ्रीज या एसी के प्लग में आप कार को चार्ज कर पाएंगे।
विज्ञापन

6 of 10
pollution
शून्य प्रदूषण
इलेक्ट्रिक कारों की जब बात होती है तो प्रदूषण का कोई सवाल ही नहीं है। दिल्ली-मुंबई जैसे मेट्रो शहर में तो सांस लेने में भी हालत खराब हो रही है। ऐसे में इलेक्ट्रिक कार वरदान साबित होगी।
विज्ञापन

7 of 10
income tax
टैक्स में बचत
अगर आपके पास एक इलेक्ट्रिक कार है और वह आपके ऑफिस के नाम पर है तो आप पहले साल में गिरती कीमत को दिखाकर 40 प्रतिशत तक टैक्स बचा सकते हैं, जबकि पेट्रोल कारों में सिर्फ 15 फीसदी की बचत होगी।
 

8 of 10
mobile
स्मार्टफोन से कंट्रोल
इलेक्ट्रिक कारों का एक और फायदा है इन्हें आप एक ऐप के जरिए फोन से कनेक्ट कर सकते हैं। फोन पर आप देख सकते हैं कि आपकी कार कितनी चार्ज है।

9 of 10
noise
इलेक्ट्रिक कारों में आवाज नहीं होती
अगर आप इलेक्ट्रिक कार चलाते हैं तो आप ध्वनि प्रदूषण को भी कम करते हैं और आप बिना किसी व्यवधान कार में म्यूजिक सुन सकते हैं।
विज्ञापन

10 of 10
future
सुरिक्षत भविष्य
हम सभी चाहते हैं कि हमारे बच्चों की सेहत बनी रहे और उन्हें एक खूबसूरत वातावरण मिले। तो आप एक इलेक्ट्रिक कार के जरिए 16,000 किलो तक कार्बन डाइऑक्साइड को कम कर सकते हैं। यह 1600 पौधे लगाने के बराबर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें