भारत में कार खरीदने वाले ग्राहकों के लिए दो चीजें बड़ी अहम हैं। एक तो कीमत और दूसरी कार की माइलेज। भारत की सस्ती और शानदार कारें तो आप जान ही चुके हैं। अब जानिए उन कारों के बारे में जो देती हैं बेहतर माइलेज।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 9
Maruti Suzuki Ciaz
मारुति सुजुकी की सियाज एसएचवीएस (स्मार्ट हाइब्रिड व्हीकल बाय सुजुकी) टेक्नोलॉजी से लैस है। सियाज पेट्रोल, डीज़ल इंजन के अलावा डीज़ल हाइब्रिड वेरिएंट में भी उपलब्ध है। एसएचवीएस तकनीक से लैस मारुति सुजुकी सियाज 28.09 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। इसी वजह से माइलेज के मामले में ये देश की नंबर 1 कार है।
विज्ञापन
3 of 9
Maruti Suzuki Celerio
सेलेरियो को सबसे पहले पेट्रोल इंजन के लॉन्च किया गया था। फिलहाल, इसके डीजल वेरिएंट का माइलेज 27.62 किलोमीटर प्रति लीटर का है। ये भारत की दूसरी सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार है।
4 of 9
Maruti-Suzuki-Baleno
माइलेज के मामले में तीसरे नंबर पर भी मारुति सुजुकी की ही कार है। बलेनो 27.39 किलोमीटर प्रति लीटर का शानदार माइलेज देती है। यह भी पेट्रोल और डीजल इंजन में उपलब्ध है।
विज्ञापन
5 of 9
Honda Jazz
होंडा जैज़ को पिछले साल ही फिर से भारतीय बाज़ार में लॉन्च किया गया था। जैज का डीजल वेरियंट 27.3 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है।
विज्ञापन
6 of 9
Tata Tiago
टाटा की टियागो का सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी सेलेरियो और ह्युंडई आई10 से है। टियागो का डीजल वेरियंट 27.28 किलोमीटर और पेट्रोल वेरियंट 23.4 किलोमीटर प्रति लीटर देता है।
विज्ञापन
7 of 9
Renault Kwid
रेनो की बजट कार क्विड में 800सीसी का पेट्रोल इंजन लगा है। ये कार 25.17 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज देती है।
8 of 9
Alto 800
मारुति सुजुकी ने कुछ महीने पहले अल्टो 800 को एक नए अंदाज़ में बाज़ार में उतारा है। मारुति सुजुकी अल्टो 800 फेसलिफ्ट में कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। वहीं इस कार के माइलेज को पिछले मॉडल की तुलना में 9 फीसदी बेहतर बनाया गया है। मारुति का यह नया मॉडल 24.7 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है।
Tata Nano GenX
इस लिस्ट में मशहूर कार टाटा नैनो का भी नाम है। टाटा नैनो जेनएक्स को कई बदलाव के साथ पिछले साल बाज़र में उतारा गया था। ये कार 23.1 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।