ब्रिटिश लग्जरी कार निर्माता कंपनी एस्टन मार्टिन ने नई स्पोर्ट्स कार Vantage लॉन्च की है। यह 1951 में आई पुरानी Vantage कार का नया रूप है। एस्टन मार्टिन Vantage कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही थी। कंपनी इस गाड़ी की बिक्री मिड-2018 से शुरू होगी।
विज्ञापन
2 of 5
aston martin vantage 2018
इस कार का स्लीक डिजाइन और स्पीड जेम्स बॉन्ड फिल्म के Spectre में दिखाई गई कार से काफी हद तक मेल खाती है। कार की टॉप स्पीड 195mph (करीब 313 किमी/घंटा) की है। यह मात्र 3.5 सेकेंड में 100 kmph की स्पीड पकड़ लेती है।
विज्ञापन
3 of 5
aston martin vantage 2018
कार में चार लीटर, ट्विन टर्बो वी8 इंजन दिया गया है, जिसे 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। यह 550hp की पावर जेनरेट करता है। कार में बिलकुल नया कॉकपिट दिया गया है और लोअर ड्राइविंग पोजिशन, नई हेड और टेललाइट मिलेगी। यह कंपनी की पहली कार है जिसमें इलेक्ट्रॉनिक रियर डिफरेंशियल दिया गया है।
4 of 5
aston martin vantage 2018
अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें कीलेस एंट्री, स्टार्ट/स्टॉप बटन, पार्क असिस्ट सिस्टम, कैमरा और सेंसर, 8 इंच की एलसीडी स्क्रीन और बिल्ट इंन सैटेलाइट नेविगेशन दिया गया है।