फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरारी के मुकाबले महिंद्रा ला रही है इलेक्ट्रिक सुपरकार

Mon, 11 Jul 2016 06:18 PM IST
कारदेखो/नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दमदार एसयूवी बनाने के लिए मशहूर कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा अब टेस्ला और फरारी के दखल वाले क्षेत्रों में कदम रखने जा रही है। छोटी इलेक्ट्रिक कारों के बाद अब कंपनी की योजना एक इलेक्ट्रिक सुपरकार लाने की है। ऑटो एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक इसकी पुष्टि कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने की है।
विज्ञापन

फरारी के मुकाबले महिंद्रा ला रही है इलेक्ट्रिक सुपरकार

2 of 5
इस इलेक्ट्रिक सुपरकार को इटैलियन कार डिजाइन फर्म पिनिनफेरिना तैयार करेगी। पिनिनफेरिना का पिछले साल ही महिंद्रा ने अधिग्रहण किया था। पिनिनफेरिना का दावा है कि कार की टॉप स्पीड 186 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।
विज्ञापन

फरारी के मुकाबले महिंद्रा ला रही है इलेक्ट्रिक सुपरकार

3 of 5
यह कार 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार 3.4 सेकेंड में पा लेगी। कंपनी ने इससे पहले भी एच-2 स्पीड नाम से ई-सुपरकार का कॉन्सेप्ट तैयार किया था, इसे जिनेवा मोटर शो में रखा गया था।

फरारी के मुकाबले महिंद्रा ला रही है इलेक्ट्रिक सुपरकार

4 of 5
इलेक्ट्रिक कारों की तरफ बीते कुछ वक्त में महिंद्रा ज्यादा ध्यान दे रही है। कंपनी इलेक्ट्रिक कारों की रेसिंग बॉडी फॉर्मूला-ई से भी सक्रिय रूप से जुड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरारी के मुकाबले महिंद्रा ला रही है इलेक्ट्रिक सुपरकार

5 of 5
बात करें महिंद्रा की मौजूदा इलेक्ट्रिक कारों की तो हाल ही में कंपनी ने घरेलू बाजार में इलेक्ट्रिक सेडान ई-वेरिटो लॉन्च की। ई2ओ हैचबैक पहले से ही बाजार में मौजूद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें