स्वीडन की लग्जरी कार निर्माता कंपनी Volvo की प्रीमियम एसयूवी कार XC60 भारत में लॉन्च हो गई है। यह सेकेंड जेनरेशन की वोल्वो XC60 कार है जो 2011 से बेचे जा रहे पुराने वर्जन को रिप्लेस करेगी।
विज्ञापन
2 of 5
Volvo XC60
भारत में वोल्वो XC60 की टक्कर ऑडी क्यू5, बीएमडब्ल्यू एक्स3, मर्सिडीज-बेंज जीएलसी, जैगुआर एफ-पेस और लेक्सस NX300h जैसी कारों से रहेगी। कंपनी ने इस एसयूवी की कीमत 55.90 लाख रुपए रखी है।
विज्ञापन
3 of 5
Volvo XC60
कार का स्टाइल कंपनी की ही S90 और XC90 कार जैसा है। इसमें 2.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 233 बीएचपी की पावर और 480 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है।
4 of 5
Volvo XC60
पुराने मॉडल के मुकाबले नई कार काफी स्टाइलिश है। कार में एलईडी हैडलैंप, एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट और क्रोम ग्रिल दिया गया है। कार की लंबाई 4688 एमएम, चौड़ाई 1902 एमएम और ऊंचाई 1658 एमएम है।
सेफ्टी की बात करें तो यह देश की सबसे सेफ एसयूवी कारों में से एक कही जा सकती है। साथ ही इसे साल 2017 में लॉन्च हुई सबसे सेफ कार कहा जा सकता है। इसमें 360-डिग्री कैमरा, सेमी-ऑटोमैटिक पार्किंग, ब्लाइंड-स्पॉट असिस्ट, लेन डिपार्चर जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।