अमेरिका की वाहन निर्माता कंपनी फोर्ड ने भारत में अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी Ecosport का 2017 फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने नए मॉडल की शुरुआती कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है, यह 2013 में आई वर्तमान फोर्ड इकोस्पोर्ट के जितनी ही रखी गई है। कंपनी ने फेसलिफ्ट वर्जन में नए एलईडी हेडलैंप, फॉग लैंप, एलईडी डीआरएल और नया ग्रिल दिया है।
विज्ञापन
2 of 5
2017 Ford Ecosport Facelift
- फोटो : Ford
कार में 17 इंच के एलॉय व्हील दिए गए हैं। नई इकोस्पोर्ट में एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ 8.0 इंच की फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट डिस्प्ले दी गई है। इस कार का सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा, टाटा नेक्सन, होंडा वीआरवी और महिंद्रा टीयूवी300 जैसी कारों से रहेगा। यहां हम इन सभी कारों की कीमत की तुलना करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
टाटा नेक्सन को चार वैरिएंट- XE, XM, XT और XZ+ में लॉन्च किया गया है।
पेट्रोल मैनुअल वैरिएंट की कीमत
इन पांचों कॉम्पैक्ट एसयूवी कारों में से 2017 फोर्ड इकोस्पोर्ट, टाटा नेक्सन और होंडा WR-V ही पेट्रोल वैरिएंट में आती हैं। महिंद्रा टीयूवी 300 और विटारा ब्रेजा सिर्फ डीजल वैरिएंट में ही उपलब्ध हैं।
1. 2017 फोर्ड इकोस्पोर्ट : 7.31 लाख रुपए से 9.71 लाख रुपए तक
2. टाटा नेक्सन: 5.85 लाख रुपए से 8.59 लाख रुपए तक
3. होंडा वीआरवी: 7.66 लाख रुपए से 8.88 लाख रुपए तक
4 of 5
विटारा ब्रेजा
- फोटो : भास्कर सिंह
डीजल मैनुअल वैरिएंट की कीमत
1. 2017 फोर्ड इकोस्पोर्ट- 8.01 लाख रुपए से 10.67 लाख रुपए तक
2. मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा- 7.24 लाख रुपए से 9.91 लाख रुपए तक
3. टाटा नेक्सन- 6.85 लाख रुपए से 9.44 लाख रुपए तक
4. होंडा वीआरवी- 8.71 लाख रुपए से 9.91 लाख रुपए तक
5. महिंद्रा टीयूवी300- 7.68 लाख रुपए से 9.90 लाख रुपए तक
महिंद्रा टीयूवी 300 को 1.5 लीटर तीन-सिलिंडर mHawk80 डीजल इंजन के साथ लॉन्च किया गया था।
पेट्रोल और डीजल ऑटोमैटिक वैरिएंट की कीमत
फोर्ड इकोस्पोर्ट इकलौती ऐसी कार है जो पेट्रोल ऑटोमैटिक ऑप्शन में भी आती है।
1. 2017 फोर्ड इकोस्पोर्ट (पेट्रोल)- 9.34 लाख रुपए से 10.99 लाख रुपए तक
2017 फोर्ड इकोस्पोर्ट (डीजल)-
2. महिंद्रा टीयूवी300- 9.34 लाख रुपए 10.65 लाख रुपए तक