फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले कुछ महीनों में लॉन्च होंगी ये 19 कारें, तस्वीरें

Sun, 07 Aug 2016 01:21 PM IST
कारदेखो/नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 20
ऑटो सेक्टर में इस साल के शुरुआती 6 महीने काफी उतार-चढ़ाव भरे रहे। इसकी वजह थी दिल्ली में डीजल कारों पर लगा बैन और ऑड-ईवन जैसे नियमों का असर। इस दौरान कंपनियों ने कम ही कारें बाजार में उतारी। लेकिन आधा साल गुजरने के बाद ऑटो सेक्टर में फिर से तेजी का सिलसिला शुरू हुआ है। इस साल के अंत तक 19 कारें लॉन्च होने वाली हैं, आइए जानते हैं इनके बारे में...
विज्ञापन

अगले कुछ महीनों में लॉन्च होंगी ये 19 कारें, तस्वीरें

2 of 20
1. रेनो क्विड 1-लीटर और एएमटी: क्विड को मिली भारी सफलता के अब कंपनी इसका पावरफुल वर्जन उतारने की योजना पर काम कर रही है। पावरफुल क्विड को फरवरी में आयोजित ऑटो एक्सपो-2016 में दिखाया गया था। इसके बाद इस कार को कई बार टेस्टिंग के दौरान भी देखा गया। इसमें 1.0 लीटर का इंजन दिया जाएगा। संभावना है कि क्विड का ऑटोमैटिक वेरिएंट भी उतारा जाएगा।
विज्ञापन

अगले कुछ महीनों में लॉन्च होंगी ये 19 कारें, तस्वीरें

3 of 20
2. टाटा टियागो (एएमटी): टाटा टियागो को भी शुरू से ही अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। यही कारण है कि इस छोटी सी कार ने कंपनी की स्थिति को काफी मजबूत किया है। फिलहाल इसे मैनुअल गियरबॉक्स के साथ उतारा गया है। कंपनी की योजना जल्द ही इसका ऑटोमैटिक वर्जन उतारने की है।

अगले कुछ महीनों में लॉन्च होंगी ये 19 कारें, तस्वीरें

4 of 20
3. टाटा काइट-5: इस लिस्ट में यह टाटा की दूसरी कार है। आकर्षक और दमदार डिजायन की बदौलत काइट-5 काफी चर्चा में बनी हुई है। इसका बूट टियागो जैसा है। संभावना है कि इसमें कई फीचर्स को अपग्रेड करके दिया जाएगा।
विज्ञापन

अगले कुछ महीनों में लॉन्च होंगी ये 19 कारें, तस्वीरें

5 of 20
4. नई शेवरले बीट: नई शेवरले बीट का घरेलू बाजार में लंबे समय से इंतजार है। हाल ही में इसे टेस्टिंग के दौरान भी देखा गया। यह कार टेस्टिंग के अंतिम चरण में हैं। भारत में इसे सितंबर महीने के आस-पास लॉन्च किया जाना है।
विज्ञापन

अगले कुछ महीनों में लॉन्च होंगी ये 19 कारें, तस्वीरें

6 of 20
5. महिंद्रा की छोटी बोलेरो (सब 4-मीटर) संभावना है कि छोटी बोलेरो को इसी महीने लॉन्च किया जाएगा। इसकी लंबाई 4 मीटर के अंदर ही होगी। संभावना है कि इसमें 1.5 लीटर का एम-हॉक डीजल इंजन दिया जाएगा।
विज्ञापन

अगले कुछ महीनों में लॉन्च होंगी ये 19 कारें, तस्वीरें

7 of 20
6. फॉक्सवेगन पोलो, वेंटो: फॉक्सवेगन जल्द ही पोलो और वेंटो को अपग्रेड 1.5 लीटर टीडीआई इंजन के साथ उतारने वाली है। अपडेट इंजन की पावर पहले की तुलना में ज्यादा होगी। दोनों कारों की लॉन्चिंग जल्द होनी है।

अगले कुछ महीनों में लॉन्च होंगी ये 19 कारें, तस्वीरें

8 of 20
7. फॉक्सवेगन एमियो डीजल: फॉक्सवेगन ने हाल ही में एमियो के साथ कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में कदम रखा है। शुरुआत में इसे पेट्रोल इंजन के साथ उतारा गया है। कंपनी जल्द ही इसका डीजल वर्जन लाने वाली है। हाल ही में एमियो डीजल को टीडीआई बैज के साथ कैमरे में कैद किया गया है।

अगले कुछ महीनों में लॉन्च होंगी ये 19 कारें, तस्वीरें

9 of 20
8. मारुति इग्निस: यह मारुति की पूरी तरह से नई कार है। लॉन्चिंग के बाद इसे बलेनो के नीचे और स्विफ्ट के ऊपर पोजिशन किया जाएगा। संभावना है कि इसकी बिक्री मारुति के प्रीमियम डीलरशिप नेक्सा के जरिए होगी।

अगले कुछ महीनों में लॉन्च होंगी ये 19 कारें, तस्वीरें

10 of 20
9. हुंडई एलीट आई-20 ऑटोमैटिक: एलीट आई-20 हुंडई की टॉप सेलिंग कारों में शुमार है। फिलहाल यह मैनुअल गियरबॉक्स में उपलब्ध है। हुंडई की योजना इसे ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस करने की है। ऑटोमैटिक गियरबॉक्स इसके पेट्रोल इंजन में दिया जाएगा।

अगले कुछ महीनों में लॉन्च होंगी ये 19 कारें, तस्वीरें

11 of 20
10. मारुति बलेनो आरएस: यह मारुति की प्रीमियम हैचबैक बलेनो का पावरफुल वर्जन है। कंपनी ने फरवरी में आयोजित ऑटो एक्सपो-2016 में इसे पेश किया था। इसमें 1.0 लीटर का टर्बोचार्ज्ड इंजन लगा है। जो 108 बीएचपी की पावर देगा। सुरक्षा के लिए इसमें चारों डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं। इसकी लॉन्चिंग अक्टूबर में हो सकती है।

अगले कुछ महीनों में लॉन्च होंगी ये 19 कारें, तस्वीरें

12 of 20
11. टोयोटा इटियॉस फेसलिफ्ट: यह टोयोटा की एंट्री लेवल सेडान है। टोयोटा जल्द ही इसका फेसलिफ्ट वर्जन लाने वाली है। इसमें कुछ छोटे-मोटे बदलाव किए गए हैं। फेसलिफ्ट इटियॉस में नया फ्रंट और रियर बंपर दिया गया है। इसके साथ ही बॉडी में भी कुछ बदलाव हुए हैं।

अगले कुछ महीनों में लॉन्च होंगी ये 19 कारें, तस्वीरें

13 of 20
12. फिएट अवेंच्यूरा अर्बन क्रॉस: यह एक क्रॉसओवर हैचबैक है, जो अवेंच्यूरा का ही लग्जरी अवतार है। कंपनी ने इसे फरवरी में आयोजित ऑटो एक्सपो-2016 में भी पेश किया था। संभावना है कि इसे 1.4 लीटर पेट्रोल और 1.3 लीटर 16-वी मल्टीजेट इंजन में उतारा जाएगा। अटकलें हैं कि इसमें पहले से ज्यादा प्रीमियम इंटीरियर और 5 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा।

अगले कुछ महीनों में लॉन्च होंगी ये 19 कारें, तस्वीरें

14 of 20
13. स्कोडा रैपिड फेसलिफ्ट: स्कोडा रैपिड को अपडेट करने का यह सही वक्त है। समय के साथ इसकी डिजाइन में थोड़े बदलाव की जरूरत नजर आ रही है। थोड़े-बहुत बदलाव इसके डिजाइन में होंगे। इसके अलावा फीचर्स को भी अपडेट किया जाएगा।

अगले कुछ महीनों में लॉन्च होंगी ये 19 कारें, तस्वीरें

15 of 20
14. टाटा जेनन: यह टाटा का लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक है। इसे खासतौर पर एडवेंचर के शौकीनों के लिए तैयार किया गया है। इसके डिजायन और फीचर्स में कई बदलाव देखने को मिलेंगे।

अगले कुछ महीनों में लॉन्च होंगी ये 19 कारें, तस्वीरें

16 of 20
15. सैंग्यॉन्ग टिवोली: भारतीय ऑटो सेक्टर में सैंग्यॉन्ग की केवल एकमात्र एसयूवी रेक्टन ही मौजूद है। अब कंपनी यहां अंतरराष्ट्रीय बाजार में मशहूर कॉम्पैक्ट एसयूवी टिवोली को उतारने जा रही है। लॉन्चिंग के बाद इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा और रेनो डस्टर से होगा।

अगले कुछ महीनों में लॉन्च होंगी ये 19 कारें, तस्वीरें

17 of 20
16. 2016 हुंडई एलांट्रा: हुंडई की नई एलांट्रा भी लॉन्चिंग के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसे आकर्षक और दमदार डिजायन के साथ कई एडवांस फीचर्स से लैस किया गया है। कार को हुंडई की फ्लूडिक स्कल्प्चर डिजायन थीम पर तैयार किया गया है। इसकी लॉन्चिंग सितंबर महीने में होगी।

अगले कुछ महीनों में लॉन्च होंगी ये 19 कारें, तस्वीरें

18 of 20
17. टाटा हैक्सा: टाटा हैक्सा एक एमपीवी है, जो इनोवा क्रिस्टा को टक्कर देने आएगी। इस में 400 एनएम का टॉर्क देने वाला डीज़ल इंजन दिया जाएगा। दमदार लुक और आकर्षक फीचर्स की बदौलत यह कार काफी चर्चा में बनी हुई है।

अगले कुछ महीनों में लॉन्च होंगी ये 19 कारें, तस्वीरें

19 of 20
18 टोयोटा इनोवा क्रिस्टा पेट्रोल: इनोवा के प्रीमियम एमपीवी अवतार क्रिस्टा को बाजार में अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। यह देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली एमपीवी है। अब कंपनी इसका पेट्रोल अवतार लेकर आने वाली है। इसे त्यौहारी सीजन में लॉन्च किया जाएगा।
विज्ञापन

अगले कुछ महीनों में लॉन्च होंगी ये 19 कारें, तस्वीरें

20 of 20
19 फॉक्सवेगन पोलो जीटीआई: पोलो जीटीआई भी भारत में एंट्री करने वाली है। यह कार 0 से 100 किलोमीटर की रफ्तार महज 6.7 सेकंड में पाने की ताकत रखती है। इसमें 1.8 लीटर का टीएफएसआई इंजन लगा है। यह इंजन 192 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें