फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Companies: भारत से गायब हो गईं ये मशहूर कार कंपनियां! एक के तो वापस आने की भी है चर्चा

Mon, 06 Oct 2025 04:40 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Car Brands Discontinued From India: भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कार बाजार है, जहां करीब 40 लाख कारें हर साल बेंची जाती हैं। मगर कड़ी प्रतिस्पर्धा और बदलते नियमों के चलते कई दिग्गज कंपनियों ने भारतीय मार्केट को अलविदा कह दिया है।
विज्ञापन
1 of 6
भारत को इन कार कंपनियों ने कहा अलविदा - फोटो : AI
अगर सेल्स के आंकड़ों को देखें तो भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कार बाजार है। देश में यूटिलिटी व्हीकल्स (UV) और हैटबैक कारों का काफी जलवा है। भारत की कुछ प्रमुख कार निर्माता कंपनियों की बात की जाए तो इनमें मारुति सुजुकी, महिंद्रा, टाटा मोटर्स, टोयोटा और होंडा की कारों का दबदबा है। ये कंपनियां ही देश में सबसे ज्यादा कारें बेच रही हैं और इसी वजह से ये कंपनियां मुनाफे में हैं।

देखा जाए तो भारत में हर साल 40 लाख के आसपास कारें बिकती हैं, लेकिन सभी कार कंपनियों का धंधा अच्छा चल रहा है, ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। भारत में किसी न किसी वजह से पिछले कुछ दशकों में कई कंपनियां अपना बोरिया-बिस्तर समेट चुकी हैं। उम्मीद करते हैं कि फोर्ड और फिएट की कारों को आप भूले नहीं होंगे। तो चलिए इस खबर में उन कार कंपनियों के बारे में बात करते हैं जो अब भारतीय बाजार से बाहर हो चुकी हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Ford Ecosport - फोटो : Ford
1. आज भी दिल से नहीं निकल पाई है Ford
अमेरिकी कार निर्माता फोर्ड की कारों को लोग दमदार बिल्ड क्वालिटी और इंजन परफॉर्मेंस के लिए खूब पसंद करते थे। फोर्ड ही वहीं कार निर्माता थी जिसने EcoSport की लॉन्च के साथ भारत में कॉम्पैक्ट एसयूवी का चलन शुरू किया था। आज भी ये कार कहीं न कहीं जरूर दिख जाएगी। लग्जरी सेगमेंट में फोर्ड एंडेवर (Ford Endeavor), तो हैचबैक सेगमेंट में फोर्ड फिगो (Ford Figo) जैसी गाड़ियों को लोग खूब पसंद कर रहे थे। देश में फोर्ड का विस्तृत सेल्स और सर्विस नेटवर्क भी मौजूद था, लेकिन टाटा मोटर्स और महिंद्रा जैसी कंपनियों से फोर्ड को कड़ी टक्कर मिल रही थी। वजह थी कि कंपनी भारत में नई कारें लाने में काफी देर कर रही थी, जिसके चलते कंपनी की मौजूदा कारें आउटडेट हो चुकी थीं। वहीं, ग्राहकों को मारुति, टाटा और महिंद्रा से बेहतर कारें मिलने से फोर्ड की सेल्स तेजी से गिर रही थी। कुछ रिपोर्ट्स बताते हैं कि भारत में फोर्ड का घाटा 2 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया था, जिस वजह से कंपनी को अपना इंडियन ऑपरेशन सितंबर 2021 में पूरी तरह बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ा। कुछ रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि इसके पीछे कंपनी की इंटरनल मिसमैनेजमेंट का हाथ था। वहीं, अब यह भी चर्चा होने लगी है कि कंपनी मास मार्केट कारों के साथ बाजार में दोबारा कदम रख सकती है। हालांकि, फोर्ड के प्लांट्स अब टाटा के पास हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Fiat Punto - फोटो : Fiat
2. Fiat जो बनाती थी "नेशनल इंजन"
भारत में फिएट का सफर साल 1996 में पहली कार की लॉन्च के साथ शुरू हुआ था। कंपनी ने भारतीय ग्राहकों को Punto, Avventura, Urban Cross और Linea जैसी कई कारें दीं। हालांकि, कंपनी देश में बदलते एमिशन नॉर्म्स (उत्सर्जन नियमों) के चलते कार बाजार में अपनी रेस जारी नहीं रख पाई। फिएट अपने लिए प्रोडक्शन करने के अलावा, देश में मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, शेव्रोले समेत कई कंपनियों के लिए इंजन बनाती और एक्सपोर्ट भी करती थी। कंपनी की भारत में बनने वाले 1.3-लीटर मल्टीजेट डीलज इंजन को "नेशनल इंजन" कहा जाता था। यह इंजन 24 से ज्यादा कारों को पावर दे रहा था। हालांकि, देश में बीएस-6 एमिशन नॉर्म्स के लागू होते ही कई कंपनियों ने डीजल मॉडल ही बंद कर दिए या इंजन अपग्रेडेशन के खर्च से बचने के लिए खुद के इंजन पर काम शुरू कर दिया। इससे कंपनी के लिए ऑपरेशंस को चालू रखना घाटे का सौदा साबित होने लगा और आखिरकार कंपनी ने 2019 में भारतीय कार मार्केट को अलविदा कह दिया।

4 of 6
Chevrolet Spark - फोटो : Chevrolet
3. अर्श से फर्श पर आई Chevrolet
General Motors की सिस्टर ब्रांड शेव्रोले (Chevrolet) भारत में Tavera, Cruze, Spark और Beat जैसी लोकप्रिय गाड़ियां बेचती थी। कंपनी की फैक्ट्रियां पुणे और गुजरात में थीं। मारुति और हुंडई जैसी कंपनियों की किफायती और माइलेज वाली कारों के आगे शेव्रोले ने घुटने टेक दिए। रही सही कसर एमिशन नॉर्म्स ने पूरी कर दी जिसके वजह से कंपनियों के लिए गाड़ियों के अपग्रेड करना महंगा हो गया। कारें न बिकने के वजह से शेव्रोले का घाटा इतना बढ़ने लगा कि कंपनी ने भारत से रुखसती ले ली।
विज्ञापन

5 of 6
Mitsubishi Pajero - फोटो : Mitsubishi
4. Mitsubishi पर निर्भरता पड़ी भारी
जापानी कार ब्रांड Mitsubishi ने भारत में साल 1998 में Lancer लॉन्च की थी। शानदार परफॉर्मेंस के चलते युवाओं के बीच इस कार को खरीदने का क्रेज था। कंपनी में भारत में प्रीमियम एसयूवी की लोकप्रियता को देखते हुए बाद में Pajero को लॉन्च किया था जो काफी लोकप्रिय हुई थी। लेकिन कंपनी प्रोडक्शन के लिए पूरी तरह Hindustan Motors पर निर्भर थी, जो उसके लिए कारें बनाती थी। भारत में हिंदुस्तान मोटर्स मित्सुबीशी का बिजनेस हैंडल करती थी, लेकिन जब हिंदुस्तान मोटर्स खुद खस्ताहाल हो गई तो उसने प्रोडक्शन बंद कर दिया। इससे भारत में Mitsubishi का आफ्टरसेल्स नेटवर्क बिखर गया और कंपनी को मार्केट से बाहर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Datsun Go - फोटो : Datsun
5. Datsun की किफायती कारें भी नहीं चलीं
Nissan की सब-ब्रांड Datsun भारतीय ग्राहकों को सस्ती और माइलेज वाली कारें देने आई थी, लेकिन कमजोर बिल्ड क्वालिटी और सीमित फीचर्स ने इसकी लोकप्रियता को कम कर दिया। कंपनी के सर्विस सेंटर भी बहुत कम थे और जितने थे उनमें भी ग्राहकों को पार्ट्स की कमी और खराब सर्विस से गुजरना पड़ता था। डैटसन की सस्ती कारों के जगह लोगों ने मारुति और हुंडई की कारों को ज्यादा महत्व दिया, जिनकी सर्विस क्वालिटी भी काफी बेहतर थी। कंपनी ने 20 अप्रैल, 2022 को भारत में अपने प्लांट्स पूरी तरह बंद कर दिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें