सड़क पर कार चलाना अपने आप में एक बड़ी जिम्मेदारी है। ड्राइविंग के दौरान कई चुनौतियां सामने आती हैं, जिनमें से ब्लाइंड स्पॉट एक ऐसी छुपी हुई परेशानी है, जो अक्सर बड़े सड़क हादसों का कारण बनती है। अगर आप कार चलाते हैं, तो आपके लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि ब्लाइंड स्पॉट क्या है और इसे कैसे सुरक्षित बनाया जा सकता है। आइए, इसे बिल्कुल आसान भाषा में समझते हैं।
आखिर क्या होता है ब्लाइंड स्पॉट?
सीधे शब्दों में कहें तो, कार के आस-पास के वे हिस्से जो आपको अपनी कार के साइड मिरर (ORVM) या अंदर वाले शीशे (IRVM) में दिखाई नहीं देते, उन्हें ब्लाइंड स्पॉट कहते हैं। कई बार आपके ठीक बगल में या थोड़ा पीछे कोई बाइक, स्कूटर या दूसरी कार चल रही होती है, लेकिन शीशों में वो आपको नजर नहीं आती। ऐसी स्थिति में अगर आप अचानक लेन बदलते हैं या टर्न लेते हैं, तो एक्सीडेंट का खतरा काफी बढ़ जाता है।