यू9 एक्सट्रीम की खासियत
- फोटो : yangwangauto
यांगवांग U9 एक्सट्रीम में कितनी ताकत है?
कंपनी के अनुसार, यांगवांग U9 एक्सट्रीम की सबसे बड़ी खासियत इसका इलेक्ट्रिक पावरट्रेन है। इसमें चार इलेक्ट्रिक मोटर दी गई हैं, जो मिलकर 3000 पीएस से ज्यादा की पावर जनरेट करती हैं। इसकी तकनीकी खूबियां कुछ प्रकार हैं...
- चार इलेक्ट्रिक मोटर: इनसे कुल 3000 PS से ज्यादा यानी करीब 3019 PS की पावर मिलती है।
- मोटर की क्षमता: प्रत्येक मोटर 30,000 RPM तक घूम सकती है।
- 200V प्लेटफॉर्म: इसमें अल्ट्रा-हाई-स्पीड 1200V प्लेटफॉर्म दिया गया है।
- बैटरी तकनीक: कार में ब्लेड बैटरी तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।
- पावर-टू-वेट रेशियो: इसका आंकड़ा 1217 PS प्रति टन है।
- DiSus-X सिस्टम: इसमें इंटेलिजेंट बॉडी कंट्रोल सिस्टम दिया गया है।
- खास टायर: इसमें जीती टायर्स के विशेष हाई-परफॉर्मेंस सेमी-स्लिक टायर लगाए गए हैं।
- इन खूबियों के साथ कार को बेहद तेज रफ्तार पर बेहतर नियंत्रण और प्रदर्शन के लिए तैयार किया गया है।
स्टेला ली ने इंजीनियरों की तारीफ की
बीवाईडी की कार्यकारी उपाध्यक्ष स्टेला ली ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि हमारे इंजीनियर युवा, बोल्ड और थोड़े पागल हैं, लेकिन अच्छे तरीके से।503.17 किमी प्रति घंटा एक शानदार उपलब्धि है।
दुनिया में सिर्फ 30 यूनिट्स तक सीमित है यह कार
- यांगवांग U9 एक्सट्रीम सिर्फ रफ्तार के मामले में ही खास नहीं है, बल्कि इसकी उपलब्धता भी सीमित रखी गई है। दुनिया भर में इसकी केवल 30 यूनिट्स बनाई जाएंगी। इसकी पहली प्रोडक्शन यूनिट को डॉन मोमेंट नाम दिया गया था, जिसे बीजिंग ऑटो शो में दिखाया गया था।
- यांगवांग U9 एक्सट्रीम का 503.17 किमी प्रति घंटा की रफ्तार हासिल करना इलेक्ट्रिक वाहन तकनीक के लिए बड़ी उपलब्धि है। यह दिखाता है कि इलेक्ट्रिक हाइपरकार अब 500 किमी प्रति घंटा से ज्यादा की रफ्तार वाले रिकॉर्ड भी बना सकती हैं। इस उपलब्धि के साथ इलेक्ट्रिक कारों ने हाई-स्पीड परफॉर्मेंस के क्षेत्र में अपनी क्षमता का एक और उदाहरण पेश किया है।