फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Safety Features: नई कार खरीदने से पहले जान लें ये 5 जरूरी फीचर्स, मुश्किल वक्त में बचा सकते हैं आपकी जान

Sun, 26 Jul 2026 01:01 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Car Safety Features: आजकल की आधुनिक फीचर से लैस कारें सिर्फ आपकी यात्रा को आरामदायक नहीं बनाती, बल्कि इमेरजेंसी में हादसों से भी बचाती है। तो अगर आप भी नई कार खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो सिर्फ डिजाइन और सनरूफ देखकर फैसला न करें। आइए जानते हैं उन पांच जरूरी फीचर्स के बारे में, जो ड्राइविंग को आसान बनाने के साथ मुश्किल समय में आपकी सुरक्षा भी बढ़ाते हैं।
 
विज्ञापन
1 of 7
कार के जरूरी सुरक्षा फीचर्स - फोटो : एआई जनरेटेड
Essential car safety features: अब कार में आधुनिक फीचर्स सिर्फ दिखावा नहीं, बल्कि हमारी जरूरत भी बन गए हैं। नई कार खरीदते समय लोग अक्सर डिजाइन, इंजन और माइलेज पर ज्यादा ध्यान देते हैं। लेकिन ड्राइविंग असिस्ट फीचर्स को नजरअंदाज कर देते हैं या फिर कुछ लोगों को इसके बारे में मालूम ही नहीं होता। जबकि यही फीचर्स आपात स्थिति में बड़ी दुर्घटना से बचाने में मददगार साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे पांच जरूरी फीचर्स के बारे में, जिन्हें नई कार खरीदते समय जरूर देखना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 7
एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम - फोटो : एआई जनरेटेड
1. ABS: अचानक ब्रेक लगाने पर बनाए रखता है कंट्रोल
  • यहां पर एबीएस का मतलब है एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, जाे कि कार का सबसे अहम सेफ्टी फीचर माना जाता है। अचानक ब्रेक लगाने पर यह पहियों को लॉक होने से रोकता है, जिससे कार फिसलने की संभावना कम होती है और ड्राइवर का स्टीयरिंग पर नियंत्रण बना रहता है।
  • कब काम आता है? फिसलन वाली सड़क या अचानक ब्रेक लगाने की स्थिति में यह चालक के लिए काफी मददगार साबित हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 7
क्रूज कंट्रोल फीचर - फोटो : एआई जनरेटेड
2. Cruise Control: लंबी यात्रा में कम होगी थकान
क्रूज कंट्रोल फीचर की मदद से कार को एक तय स्पीड पर बिना लगातार एक्सेलेटर दबाए चलाया जा सकता है। इससे कहीं भी लंबी दूरी तय करते समय ड्राइवर को आराम मिल सकता है। यह फीचर अधिकत लॉन्ग ड्राइव के दौरान चालकों के लिए मददगार साबित हो सकता है।

4 of 7
पहाड़ो की यात्रा होगी आसान - फोटो : एआई जनरेटेड
3. Hill Hold Assist: ढलान पर पीछे नहीं लुढ़केगी कार
  • यह फीचर घूमने के शौकीनों के लिए काफी काम का हो सकता है। अगर मान लीजिए आप कहीं पहाड़ी रास्तों या चढ़ाई पर गाड़ी रोकने के बाद दोबारा उसे यानी वाहन को आगे बढ़ाते है, तो उस दौरान कार के पीछे खिसकने का डर रहता है। लेकिन हिल होल्ड असिस्ट कुछ सेकेंड तक ब्रेक होल्ड करके इस जोखिम को कम करता है। 
  • कब काम आता है? यह चढ़ाई या ढलान वाले रास्तों पर मददगार साबित हो सकता है।
विज्ञापन

5 of 7
पार्किंग आसान बनाएगा यह फीचर - फोटो : एआई जनरेटेड
4. Rear Camera और Parking Sensors: आसान होगी पार्किंग
  • रियर कैमरा और पार्किंग सेसंर्स रिवर्स करते समय पीछे की स्थिति स्पष्ट दिखाते हैं। स्क्रीन पर गाइडलाइन और सेंसर की बीप आवाज ड्राइवर को आसपास की बाधाओं का अंदाजा लगाने में मदद करती है।
  • अगर रिवर्स पार्किंग या तंग जगहों से गाड़ी निकालते समय आपको समस्या होती है, तो यह फीचर आपके लिए काफी काम का हो सकता है।
विज्ञापन

6 of 7
फिसलन पर होगा कंट्रोल - फोटो : एआई जनरेटेड
5. ESC: फिसलन में भी बनाए रखता है संतुलन
  • इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) तेज रफ्तार में अचानक मोड़ लेने या फिसलन वाली सड़क पर कार का संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।
  • इतना ही नहीं,  जरूरत पड़ने पर यह अपने आप ब्रेक लगाकर वाहन को नियंत्रण में रखता है।
  • कब काम आता है? जब ड्राइवर तेज स्पीड पर मोड़ लेते समय या बारिश व फिसलन वाली सड़क पर।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
नई कार खरीदते समय इन फीचर्स को नजरअंदाज न करें
अगर आप भी हाल में नई कार लेने का सोच रहे हैं, तो इन फीचर्स को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करे। सिर्फ लुक्स, इंजन या सनरूफ को ही नहीं, बल्कि सेफ्टी फीचर्स की भी जांच करें। लेख में बताए गए यह फीचर्स ड्राइविंग को आसान बनाने के साथ सड़क पर आपकी और आपके परिवार की सुरक्षा भी बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें