फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगी हुई Toyota Yaris सेडान, कंपनी ने बंद किए ये वैरिएंट्स, लेकिन फीचर्स में है बेजोड़

Tue, 07 Jul 2020 02:21 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Toyota Yaris
टोयोटा ने अपनी सेडान कार यारिस को बीएस6 इंजन के साथ जनवरी 2020 में लॉन्च किया था। वहीं अब टोयोटा ने यारिस की कीमतों में बढ़ोतरी की है। साथ ही, कंपनी ने यारिस के कुछ वैरिएंट्स को भी बंद कर दिया है। इससे पहले कंपनी ने जब बीएस4 से बीएस6 में यारिस को अपग्रेड किया था, तब भी कंपनी ने इस कार की कीमतों में बढ़ोतरी की थी।
विज्ञापन

2 of 5
Toyota yaris dual tone - फोटो : toyota
कंपनी ने सेडान कार यारिस की कीमतों में 1,000 रुपये से 1,68,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। वहीं कंपनी ने यारिस के V MT, V CVT और VX MT वैरिएंट्स को बंद कर दिया है। कंपनी ने V MT opt और V CVT opt वैरिएंट्स की कीमतों में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी की है। जबकि J MT Opt और J CVT Opt की कीमतें 10 हजार रुपये तक बढ़ाई हैं। इसके अलावा G MT Opt और G CVT Opt वैरिएंट्स 12 हजार रुपये तक महंगे हुए हैं। इसके अलावा G MT और G CVT वैरिएंट्स की कीमतों में बंपर 1.20 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी की है। जबकि J MT और J CVT की कीमतों में भी जबरदस्त 1.68 लाख रुपये तक बढ़ोतरी हुई है।
 
Yaris BS6 MT New Price Old Price
J (O) 8,86,000 8,76,000
J 11,08,000 9,40,000
G (O) 9,86,000 9,74,000
G 11,75,000 10,55,000
V Disconinued 11,74,000
V (O) 12,09,000 12,08,000
VX Disconinued 12,96,000
 
Yaris BS6 CVT New Price Old Price
J (O) 9,56,000 9,46,000
J 11,78,000 10,10,000
G (O) 11,06,000 10,94,000
G 12,95,000 11,75,000
V Disconinued 12,94,000
V (O) 13,29,000 13,28,000
VX 14,30,000 14,18,000
 
 
 
विज्ञापन

3 of 5
Toyota yaris dual tone - फोटो : toyota

स्पोर्टी डुअल टोन एक्सटीरियर

हालांकि यारिस कभी भी टोयोटा के पोर्टफोलियो की टॉप सेंलिंग कारों में शामिल नहीं रही है। लेकिन यारिस में कई फीचर ऐसे हैं, जो इस सेगमेंट की कारों में नहीं मिलते हैं। वहीं इसका मुकाबला होंडा सिटी, ह्यूंदै वरना और मारुति सियाज से है। नई यारिस में स्पोर्टी डुअल टोन एक्सटीरियर मिलता है, जिससे कार अट्रैक्टिव लगती है। डुअल टोन कलर ऑप्शंस के अलावा इसमें ग्लॉसी ब्लैक ORVMs, ग्लॉसी ब्लैक ग्रिल, LED DRL के साथ प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, एलईडी टेल लैंप्स और डायमंड कट अलॉय व्हील्स मिलते हैं।
 

4 of 5
Toyota Yaris Interior - फोटो : toyota

मिलते हैं कई यूनीक फीचर

वहीं यारिस का इंटीरियर भी शानदार है। इसमें ऑल लेदर सीट्स, एलीगेंट वाटरफॉल डेशबोर्ड डिजाइन, लेदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील और गियर नॉब, एंबियंट लाइटिंग का फीचर मिलता है। इसके अलावा कार में नेविगेशन और ऑडियो जेस्चर कंट्रोल, रिअर माउंट एसी वेंट्स, हाई सोलर अब्जॉर्बिंग फ्रंट विंडशील्ड, अकॉस्टिक एंड वाइब्रेशन कंट्रोल ग्लास, रिअर सनशेड, कीलेस एंट्री, पुश स्टार्ट/स्टॉप, अनहेंस्ड रिअर सीट कंफर्ट, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, 8-वे एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, डुअल रिअर पावर आउटलेट्स (12 वोल्ट) जैसे यूनीक फीचर मिलते हैं।           
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Toyota Yaris Sedan AC Vent - फोटो : toyota

1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन

यारिस में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 6,000 आरपीएम पर 107 पीएस की पावर और 4200 आरपीएम पर 140 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं इसमें 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 7 स्पीड सुपर सीवीटी यूनिट मिलती है। इन सारे फीचर्स के अलावा यारिस में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, व्हीकल स्टैबिलिटी कंट्रोल, ऑल फोर व्हील डिस्क ब्रेक, एबीएस-ईबीडी और बीए, रिवर्स कैमरा, हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल, ऑटो हेडलैंप्स, रेन सैंसिंग वाइपर्स और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर मिलते हैं। इस सेगमेंट यह पहली कार है जिसमें 7-SRS एयरबैग्स, फ्रंट और रिअर पार्किंग सेंसर्स का फीचर मिलता है।      
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें