फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल इंजन के साथ जल्द लॉन्च होगी नई Tata Harrier, होगी MG Hector से भी पावरफुल!

Sat, 07 Mar 2020 05:44 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Tata Harrier BS6 - फोटो : Social Media
टाटा मोटर्स ने पिछले साल अपनी कॉम्पैक्ट SUV Tata Harrier को पिछले साल लॉन्च किया था। लॉन्चिंग के बाद से Tata Harrier सुपरहिट हो गई, यहां तक कि इसका वेटिंग पीरियड चार महीने का भी पार कर गया था। वहीं इस साल की शुरुआत में टाटा ने हैरियर को बीएस6 के साथ लॉच किया, जो 170 पीएस की पावर देता था। वहीं नया वर्जन पुराने के मुकाबले ज्यादा ताकतवर था, वहीं टाटा अब इसके नए इंजन पर काम कर रही है।
विज्ञापन

2 of 5
Tata Harrier BS6 - फोटो : Social Media

1.5 लीटर GDi 4-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन

खबरें है कि Tata Harrier को पेट्रोल इंजन के साथ उतारा जा सकता है। जिसे इस साल के दूसरी छमाही में लॉन्च किया जा सकता है। टाटा हैरियर फिलहाल के डीजल इंजन के साथ ही आती है और इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी मिलता है। सोशल मीडिया पर चल खबरों के मुताबिक 2020 टाटा हैरियर को 1.5 लीटर GDi 4-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन में उतारा जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
Tata Harrier BS6 - फोटो : Social Media

150 पीएस की पावर

हैरियर के नए इंजन को नेक्सन में मिलने वाले 1.2 लीटर रेवोट्रॉन 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन की तर्ज पर डेवलप किया जाएगा। इसके अलावा ये इंजन टियागो जेटीपी और टिगोर जेटीपी में भी आता है। वहीं हैरियर के नए इंजन को 3-सिलेंडर की बजाय 4-सिलेंडर में डेवलप किया जाएगा, ताकि इसे अतिरिक्त क्षमता हासिल हो सके। माना जा रहा है कि नया पेट्रोल इंजन 150 पीएस की पावर देगा।

4 of 5
Tata Harrier delivery

पेट्रोल वेरियंट की डिमांड बढ़ी

वहीं टाटा हैरियर में पेट्रोल इंजन आने के बाद वह नए ग्राहकों को लुभाने में भी सफल होगी, साथ ही हैरियर की कीमतों को भी कम करने में सफलता मिलेगी। इसकी वजह है कि 70 फीसदी नेक्सन की बिक्री पेट्रोल वेरियंट की होती है। वहीं हैरियर का नया पेट्रोल इंजन एमजी हेक्टर पेट्रोल से भी ज्यादा पावरफुल होगा। वहीं जनवरी 2019 से जब से टाटा हैरियर लॉन्च हुई है, तभी इसकी बिक्री का आंकड़ा 1200 यूनिट्स तक रहा है। बिक्री के आंकड़े देखें तो एमजी हेक्टर का पेट्रोल वेरियंट प्रतिद्वंदियों पर भारी पड़ रहा है। जुलाई 2019 से लेकर जनवरी 2020 तक हेक्टर की 19060 यूनिट्स की बिक्री हुई है, जिनमें 50 फीसदी पेट्रोल यूनिट्स हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
MG Hector Red Front - फोटो : File

हेक्टर को देगा मात!

फिलहाल हेक्टर में 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 143 पीएस की पावर और 250 एनएम का टर्क देता है। जबकि जीप कंपास का 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 160 बीएचपी की पावर 250 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं महिंद्रा XUV500 में ऑप्शनल पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 190 पीएस की पावर और 380 एनएम का टॉर्क देगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें