फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diesel Vehicles: क्या मुंबई में डीजल वाहनों को चरणबद्ध तरीके से हटाया जाएगा? बढ़ते AQI के बीच HC का सुझाव

Fri, 10 Jan 2025 05:08 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में डीजल वाहनों पर 10 वर्ष तक ही चलाने की पाबंदी के बाद, मुंबई डीजल वाहनों को चरणबद्ध तरीके से खत्म करने वाला अगला प्रमुख शहर हो सकता है।
विज्ञापन
1 of 6
Car Pollution - फोटो : Freepik
दिल्ली में डीजल वाहनों पर 10 वर्ष तक ही चलाने की पाबंदी के बाद, मुंबई डीजल वाहनों को चरणबद्ध तरीके से खत्म करने वाला अगला प्रमुख शहर हो सकता है। गुरुवार को बॉम्बे हाई कोर्ट ने कथित तौर पर वित्तीय राजधानी में खराब होती वायु गुणवत्ता के बीच डीजल वाहनों को चरणबद्ध तरीके से खत्म करने का प्रस्ताव दिया। यह प्रस्ताव बेकरी द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली लकड़ी/कोयले से चलने वाली भट्टियों पर भी लागू होता है।
विज्ञापन

2 of 6
Air Pollution - फोटो : Freepik
बॉम्बे हाई कोर्ट ने शहर में बढ़ते वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के स्तर पर चिंता जताई। 10 जनवरी, 2025 को, मुंबई का AQI 148 था, जिसे खराब माना जाता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय और न्यायमूर्ति जीएस कुलकर्णी की उच्च न्यायालय की पीठ ने वायु प्रदूषण से निपटने के लिए सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल पर जोर दिया।
विज्ञापन

3 of 6
Car Pollution - फोटो : Freepik
चरणबद्ध तरीके से हटें डीजल वाहन
बेंच ने प्रस्ताव दिया, "दिल्ली की नकल नहीं करनी है, लेकिन क्या हम सिर्फ सीएनजी से चलने वाले वाहनों को अनुमति देने और डीजल इंजनों को चरणबद्ध तरीके से हटाने पर विचार कर सकते हैं?" अदालत शहर की खराब वायु गुणवत्ता का हवाला देते हुए 2023 की एक जनहित याचिका (पीआईएल) पर सुनवाई कर रही थी।

4 of 6
Air Pollution - फोटो : Adobe Stock
मामले में एमिकस क्यूरी वरिष्ठ अधिवक्ता डेरियस खंबाटा ने इस बात पर रोशनी डाली कि बेकरी द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली भट्टियां मुंबई में वायु प्रदूषण में तीसरा सबसे बड़ा योगदानकर्ता हैं। इस बीच, निर्माण स्थल और लाल श्रेणी के उद्योग शीर्ष दो योगदानकर्ता कारक थे। उन्होंने निर्माण स्थलों से होने वाले प्रदूषण को संबोधित करने की तत्काल जरूरत पर भी जोर दिया। जो शहर में वायु प्रदूषण का प्रमुख स्रोत है।
विज्ञापन

5 of 6
Pollution - फोटो : Adobe Stock
बॉम्बे हाई कोर्ट ने प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए डीजल वाहनों को चरणबद्ध तरीके से बंद करने का सुझाव दिया। साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा कि लोगों को पेट्रोल या डीजल से चलने वाली कारों के बजाय सीएनजी या इलेक्ट्रिक कारों का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Bombay High Court - फोटो : ANI
अनियंत्रित निर्माण स्थल से होता प्रदूषण
बढ़ते प्रदूषण स्तर के कारण दिल्ली में डीजल वाहनों की लाइफ कम हो गई है। उच्च प्रदूषण स्तर के कारण वायु प्रदूषण को और कम करने के लिए राजधानी में BS3 और BS4 वाहनों पर प्रतिबंध लगाना भी जरूरी हो गया है।

मुंबई में प्रदूषण के खतरनाक स्तर को देखते हुए, यह कदम सही दिशा में उठाया गया लग सकता है। हालांकि, वित्तीय राजधानी पारंपरिक रूप से पेट्रोल से चलने वाला बाजार रही है। जहां डीजल से चलने वाले यात्री वाहनों का प्रतिशत बहुत कम है। शहर को अनियंत्रित निर्माण कार्यों पर भी रोक लगानी होगी। जिसने पिछले कुछ वर्षों में प्रदूषण के स्तर को बढ़ा दिया है। न्यायालय ने निर्माण स्थलों पर वास्तविक समय में प्रदूषण की निगरानी के विचार का समर्थन किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें