फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ते में बिक रही है अमिताभ बच्चन की करोड़ों की कार, हाल ही में खरीदी है नई Mercedes!

Mon, 07 Sep 2020 04:41 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
amitabh bachchan range rover - फोटो : Team BHP (For Refernce Only)
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के कार कलेक्शन में एक नई कार Mercedes-Benz S-Class शामिल हुई है। इस कार की कीमत 1.35 करोड़ रुपये है। वहीं उनके गैराज में Lexus LX570, Maybach S500, Continental GT, Cayman, S-Class, Mercedes-Benz V-Class और Range Rover जैसी कारें हैं। लेकिन लगता है नई कार आने के बाद उनके गैराज में जगह की कमी पड़ गई है। तभी उन्होंने अपनी पुरानी कार बेचने का फैसला किया है। वहीं 1.20 करोड़ की कीमत वाली इस कार को अमिताभ बेहद कम कीमत में बेच रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
amitabh bachchan porsche cayman s - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

मात्र 3700 किमी ही चली

दरअसल अमिताभ बच्चन के पास 2006 की Porsche Cayman S है, जो लग्जरी स्पोर्ट्स कार है। खुद अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन कई बार इस कार को ड्राइव करते हुए स्पॉट किए जा चुके हैं। सफेद रंग की यह स्पोर्ट्स कार 14 साल पुरानी है, और उन्होंने 2006 में खरीदी थी। खास बात यह है कि यह कार मात्र 3700 किमी ही चली है।
 
विज्ञापन

3 of 5
Porsche Cayman S - फोटो : Exotic.cars Instagram

तीस लाख रुपये कीमत

खास बात यह है कि कार के ऊपर एक सिंगल स्क्रैच तक नहीं है, इसके अलावा मात्र 3700 किमी चलने से कार के इंजन पर कोई फर्क भी नहीं पड़ा होगा। कलेक्शन में इतनी कारें है कि ज्यादा वक्त इस कार ने गैराज में ही बिताया है। हालांकि इसके बिकने की जो बड़ी वजहें सामने आ रही हैं या तो गैराज में ज्यादा कारें या फिर इसका 14 साल पुरानी होना। चूंकि 15 साल बाद कार का फिर से रजिस्ट्रेशन कराना होगा। वहीं सरकार भी इस पॉलिसी में कुछ बदलाव करने वाली है। शायद यही वजह है कि करोड़ों की कीमत वाली कार को 30 लाख रुपये में बेचा जा रहा है। वहीं इस कार पर नंबर भी वीआईपी 11 नंबर है।
 

4 of 5
AMITABH BACHAN Rolls Royce Ghost - फोटो : for Reference Only

पिछले साल बेची थी रॉल्स रॉयस घोस्ट

हालांकि पोर्श की इस कार के वैरिएंट का सही-सही अंदाजा नहीं लग पाया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह बेस वैरिएंट है, जिसमें 3.4 लीटर H-6 इंजन मिलता है, जो 295 पीएस की पावर और 340 एनएम का टॉर्क देती है। इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और रीअर व्हील ड्राइव का फीचर मिलता है। पिछले साल अमिताभ बच्चन ने अपनी रॉल्स रॉयस घोस्ट को बेचा था, जो उन्हें विधु विनोद चोपड़ा से गिफ्ट में मिली थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Amitabh Bachchan with his new Mercedes-Benz S-Class - फोटो : Facebook/Auto Hangar Mercedes Benz

हाल ही में खरीदी मर्सिडीज की कारें

वहीं पिछले मंगलवार को ही उन्होंने मंगलवार को अपने मुंबई स्थित घर पर एक नए सफेद रंग की Mercedes-Benz S-Class और Mercedes-Benz V-Class की डिलीवरी ली। अभिनेता की नई कार एस-क्लास का 350d वेरिएंट बताया जा रहा है। इस लग्जरी कार की भारत में एक्स-शोरूम कीमत 1.35 करोड़ रुपये से ज्यादा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें