BMW India (बीएमडब्ल्यू इंडिया) ने भारतीय बाजार में अपनी नई परफॉबीएमडब्ल्यू एक्स6 एम60आई एक्सड्राइवर्मेंस-ओरिएंटेड BMW X6 M60i xDrive () को लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.77 करोड़ रुपये रखी गई है। कंपनी इस लग्जरी स्पोर्ट्स एक्टिविटी कूपे (SAC) को कंप्लीट बिल्ट यूनिट (CBU) (सीबीयू) के रूप में भारत लेकर आई है।
नई BMW X6 M60i xDrive को अपडेटेड डिजाइन, नया 4.4-लीटर ट्विन-टर्बो V8 पेट्रोल इंजन, आधुनिक केबिन टेक्नोलॉजी और बेहतर ड्राइविंग डायनेमिक्स के साथ पेश किया गया है।
इंजन और परफॉर्मेंस में क्या खास है?
नई BMW X6 M60i xDrive की सबसे बड़ी खासियत इसका नया 4.4-लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V8 पेट्रोल इंजन है, जिसे 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के साथ जोड़ा गया है।
यह पावरट्रेन देता है:
-
530 hp की अधिकतम पावर
-
750 Nm का पीक टॉर्क
कंपनी के अनुसार, यह भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध सबसे पावरफुल V8 इंजन वाली लग्जरी एसयूवी में से एक है।