फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BMW iX: बीएमडब्ल्यू की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी iX है सबसे सुरक्षित कार, मिली 5-स्टार रेटिंग, अगले हफ्ते भारत में होगी लॉन्च, देखें वीडियो

Wed, 08 Dec 2021 08:00 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

BMW iX (बीएमडब्ल्यू आईएक्स) इलेक्ट्रिक एसयूवी अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है। इससे पहले इस इलेक्ट्रिक कार ने Euro NCAP (यूरो एनसीएपी) क्रैश टेस्ट में सभी टेस्ट श्रेणियों में सबसे ज्यादा 5-स्टार रेटिंग हासिल की है।
विज्ञापन
1 of 9
BMW iX Euro NCAP Crash Test - फोटो : BMW
BMW iX (बीएमडब्ल्यू आईएक्स) इलेक्ट्रिक एसयूवी अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है। इससे पहले इस इलेक्ट्रिक कार ने Euro NCAP (यूरो एनसीएपी) क्रैश टेस्ट में सभी टेस्ट श्रेणियों में सबसे ज्यादा 5-स्टार रेटिंग हासिल की है। बीएमडब्ल्यू भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक पेशकश के रूप में 13 दिसंबर को BMW iX इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च करने जा रही है।

BMW iX ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन टेस्ट पास कर झंडे गाड़ दिए हैं। इन टेस्ट ने ड्राइवर और आगे की यात्री सीटों के बीच नए इंटरेक्टिव एयरबैग की प्रभावशीलता को साबित कर दिया, जो साइड टक्कर की स्थिति में चोट से अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करता है। बीएमडब्ल्यू आईएक्स के पिछले हिस्से में चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन को भी फ्रंटल और साइड टकराव दोनों के लिए सबसे ज्यादा संभव स्कोर दिया गया है। 
विज्ञापन

2 of 9
BMW iX Euro NCAP Crash Test - फोटो : BMW
नए स्टैंडर्ड बनाए
बीएमडब्ल्यू के वाहन सुरक्षा प्रमुख डोमिनिक शूस्टर ने कहा, "बीएमडब्ल्यू आईएक्स स्थिरता में नए स्टैंडर्ड कायम करती है, और यूरो एनसीएपी में 5-स्टार की इसकी टॉप रेटिंग वाहन की व्यापक स्थिरता अवधारणा को रेखांकित करती है। अत्यंत स्थिर बॉडी स्ट्रक्चर और रिस्ट्रेंट सिस्टम की विस्तारित श्रृंखला, ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन का एक शानदार स्तर सुनिश्चित करती है। इसके अलावा, बीएमडब्लू आईएक्स ने परीक्षण कार्यक्रम और रोजाना की ड्राइविंग में नए ड्राइवर एसिस्टेंस सिस्टम के साथ सबसे ज्यादा स्कोर किया है। जो परिस्थितियों की एक विस्तृत श्रृंखला में दुर्घटनाओं के जोखिम को काफी कम करता है।" 
विज्ञापन

3 of 9
BMW iX Euro NCAP Crash Test - फोटो : BMW
फ्रंट कॉलिजन वार्निंग सिस्टम
BMW iX में ब्रेक इंटरवेंशन के साथ फ्रंट कॉलिजन वार्निंग सिस्टम है जो पैदल चलने वालों और साइकिल चालकों के साथ-साथ वाहनों का भी पता लगा सकती है। इसके अलावा, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम अब मोड़ने की स्थितियों में भी प्रतिक्रिया देता है। जिससे पैदल चलने वालों के लिए जोखिम को कम करने और बाएं मुड़ते समय आने वाले ट्रैफिक के साथ टकराव का जोखिम कम करने में मदद मिलती है। 

देखें वीडियो

4 of 9
BMW iX Electric SUV - फोटो : BMW
भारत में इनको देगी टक्कर
BMW iX इलेक्ट्रिक एसयूवी ने हाल ही में ग्लोबल डेब्यू किया है, और यह भारत में कंप्लीटली बिल्ट यूनिट (सीबीयू) रूट के जरिए बिक्री की जाएगी। BMW iX के साथ भारत में प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में एंट्री करने वाली है। BMW iX इलेक्ट्रिक कार का भारत में Mercedes-Benz EQC (मर्सिडीज-बेंज ईक्यूसी) और Audi e-tron (ऑडी ई-ट्रॉन) जैसी एसयूवी से मुकाबला होगा। 

दो वेरिएंट्स
BMW iX ऑल-न्यू एल्युमीनियम स्पेसफ्रेम पर आधारित है और BMW X5 (बीएमडब्ल्यू एक्स5) के साइज के लगभग बराबर है। कार में बीएमडब्ल्यू की पांचवीं पीढ़ी के ऑल-इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें दो इलेक्ट्रिक मोटर्स शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में BMW iX दो वेरिएंट्स- xDrive 40 और xDrive 50 में आती है। 
विज्ञापन

5 of 9
BMW iX Electric SUV - फोटो : BMW
ड्राइविंग रेंज
BMW iX xDrive 40 वैरिएंट में 71 kWh बैटरी पैक मिलता है। यह बैटरी पैक सिंगल चार्ज (WLTP साइकिल) पर अधिकतम 414 किमी की रेंज देता है। डुअल मोटर्स का आउटपुट 322 BHP और 630 Nm है। जबकि xDrive 50 वैरिएंट में 105.2 kWh बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है, जो 611 किमी की अधिकतम रेंज देता है। यह वैरिएंट 516 BHP का पावर और 765 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है और 4.6 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है।
विज्ञापन

6 of 9
BMW iX Electric SUV - फोटो : BMW
बैटरी और चार्जिंग
BMW iX में फास्ट चार्जिंग सिस्टम का ऑप्शन भी मिलता है, जो डीसी फास्ट चार्जिंग को 195kW तक सक्षम बनाता है। इससे xDrive 50 वैरिएंट की बैटरी को सिर्फ 35 मिनट में 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। जबकि, iX xDrive 40 को DC चार्जर का इस्तेमाल करके 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज करने में सिर्फ 31 मिनट का समय लगता है। 
विज्ञापन

7 of 9
BMW iX Electric SUV - फोटो : BMW
इंटीरियर और फीचर्स
BMW iX के डेडिकेटेड इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर की वजह से इसका इंटीरियर स्पेस X7 की तुलना में ज्यादा है। iX में एक फ्लैट फर्श और प्राकृतिक सामग्री के साथ एक बड़ा इंटीरियर मिलता है। इसकी सीटों के लिए एक नए माइक्रोफाइबर कपड़े सहित रिसाइकल प्लास्टिक का भी इस्तेमाल किया गया है।

8 of 9
BMW iX Electric SUV - फोटो : BMW
बड़ा डिस्प्ले
इंटीरियर का असली आकर्षण, इसका हेक्सागोनल स्टीयरिंग व्हील और बड़े कर्व्ड डिस्प्ले हैं जो एक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट यूनिट के तौर पर काम करता है। सिंगल-पीस कर्व्ड ग्लास में 12.3-इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 14.9-इंच का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले है, जो दोनों ड्राइवर की तरफ हैं। इसमें एक नया डिजाइन किया गया हेड-अप डिस्प्ले भी मिलता है।
विज्ञापन

9 of 9
BMW iX Electric SUV - फोटो : BMW
बड़ा बूट स्पेस
चूंकि यह एक इलेक्ट्रिक वाहन है इसलिए इसमें कोई सेंट्रल कंसोल नहीं मिलता है। ड्राइव सिलेक्ट और बीएमडब्ल्यू के आईड्राइव रोटरी नियंत्रण के लिए कंट्रोल आर्मरेस्ट के आगे के भाग के भीतर सेट किए गए हैं। अन्य कंट्रोल डोर ट्रिम्स के ऊपरी भाग में सेट किए गए हैं। iX में 650 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें