BMW F 900 R
- फोटो : BMW
इंजन
दोनों बाइक में 895cc, इनलाइन-ट्विन इंजन मिलता है। यह 895 cc लिक्विड-कूल्ड, पैरेलेल-ट्विन सिलेंडर इंजन 8,500rpm पर 105bhp का पावर और 6,500rpm पर 92Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ स्लिपर असिस्ट क्लच के साथ आता है। BMW F 900 R मोटरसाइलिक 3.6 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। वहीं F 900 XR बाइक 3.7 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ती है। इन बाइक्स की टॉप स्पीड 200 किलोमीटर प्रति घंटा है।