फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BMW 8 Series Gran Coupe औरक BMW M8 Coupe कार भारत में लॉन्च, 5.2 सेकेंड में पकड़ती है 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार

Fri, 08 May 2020 04:26 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लग्जरी कार बनाने वाली जर्मनी की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी BMW (बीएमडब्ल्यू) ने अपनी BMW 8 Series Gran Coupe (8-सीरीज ग्रैन कूपे) और BMW M8 Coupe (एम-8 कूपे) भारतीय बाजार में लॉन्च कर दी है। यह बीएमडब्ल्यू द्वारा अब तक बनाई गई सबसे लक्जरी स्पोर्ट्स कार है। बीएमडब्ल्यू डीलरशिप इस दोनों कारों को ऑर्डर पर उपलब्ध कराएगी। 
विज्ञापन
BMW 8 Series Gran Coupe - फोटो : BMW
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंजन
विज्ञापन

BMW 8 Series Gran Coupe में 3.0 लीटर का 6-सिलेंडर वाला BS6 पेट्रोल इंजन मिलता है। इसके अलावा कंपनी ने BMW M8 Coupe में 4.0 लीटर का 8-सिलेंडर वाला ट्विन पावर टर्बो इंजन दिया है। ट्विन पावर टर्बो टेक्नोलॉजी की मदद से इंजन अधिक्तम पावर जेनरेट करता है और कम स्पीड पर भी रेस्पोंसिव रहता है। इंजन 340 hp का पावर और 1,600-4,500 rpm पर 500 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह कार महज 5.2 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। 

डिजाइन
BMW 8 Series Gran Coupe, एक 4-सीटर स्पोर्ट्स कार है, जो अब तक कंपनी द्वारा बनाया गया सबसे शानदार स्पोर्ट्स कूपे कार है। इस कार में चार फ्रेम रहित दरवाजे दिए गए हैं, व्हीलबेस लंबा है, कूपे-स्टाइल की छत दी गई है। इसमें एक स्पोर्टी इंटीरियर, ड्राइवर-फोक्सड कॉकपिट, बड़ा केबिन स्पेस, स्पोर्ट्स कार एंबिएंस भी मिलता है। इस कार में एक बड़ा पैनोरमिक सनरूफ है जो पीछे के हिस्से तक फैला हुआ है। 

फीचर्स
दोनों कारों में लेटेस्ट बीएमडब्ल्यू ऑपरेटिंग सिस्टम 7.0 दिया गया है जिसमें 3डी नेविगेशन शामिल है। इसके साथ ही स्टीयरिंग व्हील के पीछे 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले और 10.25 इंच का कंट्रोल डिस्प्ले भी मिलता है। रियर व्यू कैमरा के साथ पार्क असिस्टेंट प्लस, जैसे फीचर दिए गए हैं जिसकी मदद से ब्रेक लगाने, स्टीयरिंग संभालने और एक्सीलरेशन पर ज्यादा कंट्रोल की वजह से तंग स्थानों में भी गाड़ी की पार्किंग आसान हो जाती है। 

सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो दोनों कारों में बीएमडब्ल्यू सेफ्टी टेक्नोलॉजी मिलती है, जिसमें 6 एयरबैग, एटेंटिवनेस असिस्टेंस, डायनेमिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (DSC) शामिल हैं, जिसमें डायनेमिक ट्रैक्शन कंट्रोल (DTC), एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), ऑटो पर इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक शामिल हैं। पीछे के दोनों बाहरी सीटों के लिए होल्ड, साइड-इम्पैक्ट प्रोटेक्शन, इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल इमोबिलाइजर और क्रैश सेंसर और ISOFIX चाइल्ड सीट मिलते हैं। ग्राहक व्यक्ति को पहचानने वाले फीचर बीएमडब्ल्यू नाइट विजन का विकल्प भी चुन सकते हैं। 

लगेज स्पेस
कार के बूटस्पेस की बात करें तो लगेज कंपार्टमेंट में 440 लीटर की क्षमता है। 40:20:40 स्प्लिट बैकरेस्ट अधिक लचीलापन देता है और लोडिंग या अनलोडिंग में सहूलियत होती है। 
विज्ञापन

कीमत 
BMW 840i Gran Coupe की कीमत 1.3 करोड़ रुपये से शुरू होती है, वहीं BMW 840i Gran Coupe M Sport  वेरिएंट की कीमत 1.55 करोड़ रुपये है। जबिक BMW M8 Coupe की कीमत 2.15 करोड़ रुपये है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें