Bike Maintenance Tips: अगर आप भी बाइक की इन छोटी-छोटी गलतियों काे नजरअंदाज कर देते हैं, तो बाद में यह आपके लिए खर्चीला साबित हो सकता है। लेकिन टायर में सही हवा और समय पर सर्विसिंग में बड़ी मरम्मत यह खर्च बचा सकता है। आइए जानते हैं कि किन स्टोरी से आपको बचना चाहिए।
Motorcycle Service Tips: देश में हर महीने लाखों लोग नई बाइक खरीदते हैं, लेकिन कई बार खरीदने के कुछ समय बाद ही उसमें दिक्कतें आने लगती हैं। अक्सर लोग इसके लिए कंपनी को जिम्मेदार मानते हैं, जबकि कई मामलों में असली वजह बाइक की देखभाल में बरती गई लापरवाही होती है। इसका सीधा असर इंजन, टायर और माइलेज पर पड़ता है। समय पर सर्विस और सही रखरखाव न करने से बाद में हजारों रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं। आइए जानते हैं कि किन बातों का ध्यान रखकर आप अपनी बाइक की उम्र बढ़ा सकते हैं और अनावश्यक खर्च से बच सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
बाइक केयर टिप्स
- फोटो : एआई जनरेटेड
बाइक खरीदने के बाद लोग कहां करते हैं गलती?
अक्सर लोग मोटरसाइकिल खरीदने के बाद व्यस्तता के चलते उसकी नियमित देखभाल पर ध्यान नहीं दे पाते। शुरुआत में तो यह छोटी लापरवाही लगती है, लेकिन धीरे-धीरे यह नुकसान का बड़ा कारण बन जाती है। इसका असर बाइक की परफॉर्मेंस और इंजन की लाइफ पर पड़ता है।
विज्ञापन
3 of 5
बाइक केयर टिप्स
- फोटो : एआई जनरेटेड
टायर में सही हवा रखना क्यों है जरूरी?
मोटरसाइकिल का सड़क से सीधा संपर्क सिर्फ टायर के जरिए होता है। ऐसे में टायर में सही मात्रा में हवा होना बेहद जरूरी है। अगर टायर में हवा कम या ज्यादा हो जाए, तो ईंधन की खपत बढ़ सकती है। टायर जल्दी घिस सकते हैं, बाइक की स्टेबिलिटी प्रभावित हो सकती है।
साथ ही टायर की उम्र भी कम हो जाती है। गर्मियों में तो टायर में नाइट्रोजन भरवाना बेहतर माना जाता है, क्योंकि इससे टायर जल्दी गर्म नहीं होते। वहीं, दूसरे मौसम में सामान्य हवा का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।
4 of 5
बाइक केयर टिप्स
- फोटो : एआई जनरेटेड
समय पर सर्विस न कराने से हो सकता है बड़ा नुकसान
कई लोग बाइक की सर्विस को लंबे समय तक टालते रहते हैं। ऐसा करने से इंजन और दूसरे पार्ट्स पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है।
लगातार चलने के दौरान इंजन का तापमान काफी बढ़ जाता है, जिससे इंजन ऑयल की क्षमता प्रभावित हो सकती है। अगर समय पर सर्विस नहीं कराई जाए, तो इंजन ऑयल जल्दी खराब हो सकता है। इंजन ऑयल का स्तर कम हो सकता है। इंजन पर अतिरिक्त लोड बढ़ सकता है। बाइक की परफॉर्मेंस कम हो सकती है। इंजन सीज होने का भी रहता है खतरा
अगर लंबे समय तक खराब इंजन ऑयल या कम ऑयल के साथ बाइक चलाई जाए, तो इंजन की उम्र कम होने लगती है। कई मामलों में इंजन सीज होने का खतरा भी बढ़ जाता है, जिसकी मरम्मत पर भारी खर्च आ सकता है।