जापान की वाहन निर्माता कंपनी होंडा ने कैलिफोर्निया में हुए एक स्पेशल इवेंट के दौरान अपनी सबसे बड़ी tour बाइक Gold Wing का अपडेटेड वर्जन पेश किया है। बिलकुल नई गोल्ड विंग बाइक का डिजाइन Honda GL मॉडल से लिया गया है। हालांकि इसमें पहले से एडवांस तकनीक, नए इंजन और चेसिस का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
2 of 5
honda goldwing 2018
नई गोल्ड विंग बाइक की खासियत इसमें लगा होंडा का लिक्विड कूल्ड, 6-सिलिंडर इंजन है। बाइक पहले से ज्यादा हल्की और फ्यूल एफिशिएंट है। बाइक में ट्रांसमिशन के दो विकल्प दिए गए हैं। ग्राहक साधारण 6-स्पीड ट्रांसमिशन और होंडा के नए DCT ट्रांसमिशन में से किसी एक को चुन सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
honda goldwing 2018
नए DCT ट्रांसमिशन के जरिए बाइक में रिवर्स गियर भी दिया गया है। यह भी बताते चलें कि यह पहली बाइक है जिसमें Apple CarPlay दिया गया है। इसके जरिए यूजर्स मोटरसाइकिल से अपना आईफोन कनेक्ट कर सकते हैं और इसका इस्तेमाल म्यूजिक, मैप जैसे फीचर्स में कर सकते हैं।
4 of 5
honda goldwing 2018
बाइक का 1833 सीसी इंजन 116 बीएचपी की पावर और 167 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। बाइक में चार बाइक राइडिंग मोड, होंडा सिलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट और क्रूज कंट्रोल सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।