देश की तीसरी सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर्स ने अपने Jupiter स्कूटर का अपडेटेड वर्जन लॉन्च किया है। यह कंपनी का बेस्ट सेलिंग स्कूटर है। नए 2017 टीवीएस जूपिटर में ऑटो हेडलैंप ऑन (AHO) फीचर के साथ सिंक ब्रेकिंग सिस्टम (SBS) और अपडेटेड बीएस-4 मोटर दी गई है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
2017 TVS Jupiter
- फोटो : TVS
कंपनी ने टीवीएस जूपिटर को साल 2013 में लॉन्च किया था। कुछ समय बाद ही यह अपने सेगमेंट का बेस्ट सेलिंग स्कूटर बन गया था। कंपनी अब तक 1.5 मिलियन जूपिटर की बिक्री कर चुकी है।
विज्ञापन
3 of 5
2017 TVS Jupiter
यह स्कूटर अब दो नए कलर शेड- जेड ग्रीन और मिस्टिक गोल्ड में भी मिलेगा। इस तरह इस स्कूटर के कुल कलर ऑप्शन 10 हो गए हैं।
4 of 5
2017 TVS Jupiter
स्कूटर में बीएस-4 उत्सर्जन वाला 110 सीसी इंजन दिया गया है, जो 8 बीएचपी की पावर और 8 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें ईको मोड और पावर मोड भी दिया गया है।