दुपहिया वाहन बनाने वाली देश की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी टीवीएस मोटर्स फिलहाल तो अपनी 300 सीसी अपाचे RR 310 पर फोकस कर रही है। हालांकि कंपनी की योजना कई नए प्रोडक्ट लाने की भी है। इसमें एक परफॉर्मेंस स्कूटर भी शामिल है।
विज्ञापन
2 of 5
TVS Graphite
जल्द आने वाले इस स्कूटर का नाम टीवीएस Graphite होगा। इस स्कूटर का कॉन्सेप्ट कंपनी ने 2014 ऑटो एक्सपो में पेश किया था। हाल ही में इस स्कूटर को बंगलूरू की एक डीलरशिप पर देखा गया है। स्कूटर की लीक हुई तस्वीर से इसके कई फीचर्स का खुलासा हुआ है। इसे फरवरी में होने वाले 2018 ऑटो एक्सपो में पेश किया जा सकता है।
विज्ञापन
3 of 5
TVS Graphite
स्कूटर का लुक स्पोर्टी दिया गया है। इसकी हेडलाइल हैंडलबार पर ना होकर नीचे की तरफ दी गई है। इसमें एलईडी डीआरएल और एलईडी टेललैंप दिया गया है। स्कूटर के इंडिकेटर्स को हैंडलबार पर लगाया गया है। इसमें 12 इंच के एलॉय व्हील और फ्रंट डिस्क ब्रेक मिलते हैं।
4 of 5

बता दें कि होंडा ग्राजिया बड़ी तेजी से मार्केट में अपनी पकड़ बना रहा है। होंडा ने 8 नवंबर को बाजार में नया स्कूटर Grazia लॉन्च किया था। नवंबर में ही यह स्कूटर बिक्री के मामले में सातवें नंवबर पर आ गया।