फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 लाख के बजट में आती हैं ये 5 बेस्ट मोटरसाइकिल, लुक्स के साथ दमदार परफॉर्मेंस

Mon, 23 Oct 2017 02:26 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
विज्ञापन
1 of 6
Top 5 bikes under 1 lakh in 2017
पिछले कुछ सालों में 1 लाख तक के बजट वाली मोटरसाइकिल की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। अधिकतर दुपहियां वाहन कंपनियां 1 लाख तक के सेग्मेंट में स्टाइल के साथ शानदार परफॉर्मेंस देने की कोशिश में लगी हैं। यहां हम आपको इसी बजट में आने वाली टॉप 5 मोटरसाइकिल के बारे में बताएंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
TVS Apache RTR 200 4V
1. TVS Apache RTR 200 4V
इस बाइक में 197 सीसी का इंजन दिया गया है जो 20.21 बीएचपी की पावर और 18.1 एनएम का टॉर्क जेनरेट करती है। यह 0-60 kmph तक की स्पीड मात्र 4 सेकेंड में पा लेती है और 12 सेकेंड में 100 की रफ्तार तक पहुंच जाती है। इसकी कीमत 92,615 रुपए है और माइलेज करीब 40 kmpl है। 
विज्ञापन

3 of 6
Bajaj Pulsar NS200
2. Bajaj Pulsar NS200
बजाज की पल्सर सीरीज हमेशा से वैल्यू-फॉर-मनी वाली मोटरसाइकिलों में से एक रही है। इस बाइक को कंपनी ने इसी साल BS IV इंजन और ऑटो हेडलैंप फीचर के साथ उतारा था। बाइक में 195.5 सीसी का इंजन दिया है। बाइक 23 बीएचपी की पावर और 18.3 एनएम का टॉर्क जेनरेट करती है। इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। पल्सर एनएस200 की कीमत 96,453 रुपए है और माइलेज करीब 30 kmpl है। 

4 of 6
Suzuki Gixxer SF
3. Suzuki Gixxer SF
150-160 सीसी की बाइकों में सुजुकी जिक्सर SF एक अच्छा विकल्प है। बाइक में 155 सीसी का इंजन दिया गया है जो 14.6 बीएचपी का पावर और 14 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। बाइक की कीमत 89,659 रुपए और माइलेज करीब 47.00 Kmpl है। 
विज्ञापन

5 of 6
Honda CB Hornet 160R
4. Honda CB Hornet 160R
यह भी 160 सीसी सेग्मेंट की ऐसी बाइक है जो लुक से साथ परफॉर्मेंस में भी शानदार है। बाइक में 162 सीसी का इंजन दिया गया है, जो 15.66 बीएचपी का पावर और 14.76 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। यह सबसे पहले BS IV उत्सजर्न वाले इंजन के साथ आने वाले चुनिंदा बाइकों में से एक है। कंपनी ने इसकी कीमत 85,824 रुपए रखी है। इसका माइलेज करीब 50 kmpl है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Yamaha FZ-S V2.0
5. Yamaha FZ-S V2.0
यह बाइक कभी इस सेग्मेंट की बेस्ट सेलर हुआ करती थी। हालांकि अभी भी यह 150 सीसी सेग्मेंट में अच्छी पोजिशन में है। बाइक में 149 सीसी का इंजन दिया गया है जो 13 बीएचपी की पावर और 12.8 एनएम का टॉर्क जेनरेट करती है। बाइक की कीमत 82,789 रुपए और माइलेज करीब 60 kmpl है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें