फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक कोइ भी हो बस यह तरीका अपनाएं और अच्छा माइलेज पाएं

Thu, 04 Oct 2018 09:22 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
मोडीफाइड बाइक
भारत में बढ़ रही पेट्र्रोल की कीमत को तो हम कम नहीं कर सकते हैं लेकिन हॉ, आपको ऐसी चीजों से अवगत करा सकते हैं जिससे आपकी जेब पर पड़ने वाला बोझ थोड़ा कम हो जाए। आपको जानकर हैरानी होगी भारत पुरे विश्व कर सबसे बड़ा टू-व्हीलर  बाजार है।

इसका मतलब यह हुआ कि लोग यहां अपने रोजाना के कामों के लिए ज्यादा टू-व्हीलर का इस्तेमाल करते हैं और पेट्रोल पंप पर रोज जेब भी खाली करा कर आते हैं तो आज हम आपको ऐसी कुछ चीजों के बारे में बताएंगे जिससे आप अपने टू-व्हीलर से अच्छा माइलेज पा सकेंगे :-
विज्ञापन

2 of 7
bike mileage
बाइक की सर्विस रेगयुलर कराएं
 अगर आप चाहते हैं कि आपकी बाइक सालों साल चलें और अच्छा माइलेज दे। तो बाइक की सर्विस के समय का ख्याल रखें। सर्विस कराते समय सभी पार्ट्स को अच्छे से जांच भी लें। इससे आपकी बाइक के सभी पार्ट्स ढंग से कार्य करेंगे। और माइलेज भी अच्छा होगा।
 
विज्ञापन

3 of 7
bike tyre
टायर के प्रेशर को सही रखें
कोई भी वाहन हो सभी के टायर का एक प्रेशर लेवल होता है। आप भी प्रेशर की जाँच कर, अपनी बाइक के टायर्स में सदैव सही एयर प्रेशर बनाये रखे।

4 of 7
bike
हमेशा सही गियर में चलाएं
बाइक चलाते समय सही गियर का चुनाव करना भी बेहद महत्वपूर्ण है। आप ध्यान रखें कि बाइक का गियर हमेशा ठीक से बदलें और सबसे निचले गियर पर बाइक को चलाने से बचें। व तेज स्पीड पर हमेशा टॉप गियर में ही बाइक चलाएं।
 
विज्ञापन

5 of 7
कोइ भी एसेसरीज लगवाने से बचें
अक्सर लोग बाइक में गैर जरूरी चीजें लगवा लेते है जिससे बाइक का वजन अनावश्यक बढ़ता है। ऐसा न करे व बाइक से अनावश्यक वजन बढ़ने वाली चीजें हटा दें। इससे आपके वाहन का माइलेज व स्मूथनेस दोनों बरक़रार रहेगी।
विज्ञापन

6 of 7
bike
इंजन को कब बंद करना है रखें ख्याल 
देखा जाए तो आज हम जिधर भी निकलते हैं हमें ट्रैफिक से होकर तो गुजरना पड़ता ही है। ऐसे में आपको ध्यान रखने की जरूरत है कि जाम की स्थति में यदि आपको 30 सेकेंड से अधिक के लिए रुकना पड़ रहा है तो इंजन को बंद कर दे। इससे आपके फ्यूल की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अवरेज स्पीड पर चलाएं बाइक
बाइक को अच्छा माइलेज देने के लिए आवश्यक है कि कोशिश करें बाइक को हमेशा क्रूजिंग स्पीड पर रखें मतलब अपनी बाइक की स्पीड सही गियर  के साथ 40 से 60 kmph तक ही बनाये रखें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें