मास्सिमो टैमबुरीनी दुनिया के उन बाइक डिजाइनर में से एक है जिन्होंने अपनी कला से बाइक को अद्भुत रूप दिया। इटली के मशहूर बाइक डिजाइनर मैस्सीमो टैमबुरीनी ने 6 अप्रैल 2014 को दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके द्वारा डिजाइन की गई बाइक को लोगों ने काफी सराह है। मैस्सीमो टैमबुरीनी ने डुकाटी 916 और एमवी अगस्ता एफ4 जैसी स्पोर्ट्स बाइक को डिजाइन किया है।
विज्ञापन
पेश की गई 2.27 करोड़ रुपये की खास बाइक
2 of 5
Tamburini T12 Massimo
टैमबुरीनी के पुत्र एंड्रिया ने अपने पिता के सपने का साकार करने की जिम्मेदारी ले, इसके बाद आज टैमबुरीनी टी 12 मास्सिमो (Tamburini T12 Massimo) बाइक हकीकत बनकर समाने आ चुकी है। 'टी' का आशय टैमबुरीनी से है, 12 उनका लकी नंबर है और मास्सिमो का इतालवी शब्द है जिसका मतलब होता है मैक्सिमम यानी ज्यादा।
विज्ञापन
पेश की गई 2.27 करोड़ रुपये की खास बाइक
3 of 5
Tamburini T12 Massimo
मैस्सीमो टैमबुरीनी को खासकर बाइक के चेचिस डिजाइनर के तौर पर जाना जाता है। डिजाइनिंग के अन्य कृतियों की तरह उनकी अंतिम मोटरसाइकिल की दिलचस्प बात तेजतर्रा स्टाइल है। फ्रेम को एक नए पेटेंट तकनीक के साथ जोड़ा गया है जिसकी बदौलत आप बाइक के किसी भी पार्ट को बदलने बिना फ्रेम का एंगल बदल सकते हैं।
पेश की गई 2.27 करोड़ रुपये की खास बाइक
4 of 5
Tamburini T12 Massimo
टैमबुरीनी टी12 मास्सिमो सुपरबाइक बीएमडब्ल्यू एस1000आरआर के 4 सिलेंडर पर आधारित है। बीएमडब्ल्यू S1000RR की टॉप स्पीड 125 मील प्रति घंटा और इसकी इंजन क्षमता 998cc है। बाइक में हाई क्वालिटी साइकिल पार्ट का इस्तेमाल किया गया है जो दुर्लभ और महंगे मैटल से बने हैं।
टैमबुरीनी का हमेशा से मानना रहा है कि स्पोर्ट बाइक को सबसे प्रभावशाली कारकों के लिए ज्यादा पावर की जरूरत नहीं है। अच्छा परिणाम के लिए बाइक कम वजनी और ऑप्टिमल डिस्ट्रीब्यूशन रखा जाता है। इसका वजन महज 150 किलोग्राम है। अमेरिकी बाजार में इसकी कीमत 3,32,000 डॉलर (करीब 2.27 करोड़ रुपये) है।