फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ ऐसी होगी Suzuki Intruder 150, लीक तस्वीरों में दिखा दमदार लुक

Thu, 02 Nov 2017 11:19 AM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
विज्ञापन
1 of 5
Suzuki Intruder 150 Cruiser - फोटो : BikeAdvice
भारतीय बाजार में नई 150 सीसी क्रूजर बाइक Suzuki Intruder 150 आने वाली है। जापान की वाहन निर्माता कंपनी सुजुकी इस बाइक को भारत में 7 नवंबर को लॉन्च करेगी। इसका सीधा मुकाबला बजाजा एवेंजर 150 से रहेगा, हालांकी कीमत में यह बजाज से महंगी होगी। 
विज्ञापन

2 of 5
Suzuki Intruder 150 - फोटो : BikeAdvice
इसी हफ्ते इस बाइक की पहली तस्वीर लीक हुई थी। दिखने में यह बाइक कंपनी की ही Suzuki Intruder M1800R जैसी है। अब बाइक को भारतीय सड़कों पर टेस्ट करते हुए देखा गया है। बाइक के टायर काफी चौड़े हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Suzuki Intruder 150 Cruiser - फोटो : BikeAdvice
इंजन की बात करें तो सुजुकी इंट्रूडर 150 में 154.9 सीसी का एयरकूल्ड, सिंगल सिलिंडर, 4-स्ट्रॉक इंजन दिया होगा। यही इंजन कंपनी की बेस्ट सेलिंग मोटरसाइकिल Gixxer में दिया गया है। जिक्सर में यह इंजन 14 बीएचपी की पावर और 14 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। नई बाइक के लिए हालांकि इंजन की परफॉर्मेंस में बदलाव किया जा सकता है।

4 of 5
Suzuki Intruder 150 Cruiser - फोटो : GaadiWaadi
स्टाइल की बात करें तो यह बाइक बड़े हेडलैंप और बकेट-स्टाइल वाली सीट के साथ आएगी। हालांकि पीछे वाली सवारी के लिए सीट थोड़ी छोटी होगी। बाइक में 11 लीटर का फ्यूल टैंक दिया होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Suzuki Intruder 150
बाइक में 17 इंच के एलॉय व्हील दिए गए हैं। बाइक के फ्रंट और रियर दोनों व्हील में डिस्क ब्रेक और ब्लैक एलॉय व्हील दिए होंगे। फ्रंट ब्रेक के साथ एबीएस भी लगा है। इस बाइक की कीमत करीब 1 लाख रुपए हो सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें