फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉन्च के चार महीने के अंदर बजाज ने बेचीं 1 लाख बाइक

Wed, 27 Jul 2016 12:05 PM IST
बाइकदेखो/नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पुणे स्थित बजाज ऑटो कंपनी अपने किफायती और फीचर्स से भरे प्रोडक्ट के लिए जानी जाती है। कंपनी पहले से ही अपनी पल्सर रेंज के साथ भारत में सस्ती स्पोट्सबाइक सेगमेंट छायी हुई है और साथ ही साथ कम्यूटर सेगमेंट में बिक्री के मामले में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। अब कंपनी ने नई लॉन्च वी15 मोटरसाइकिल के साथ एक्जीक्यूटिव क्लास में नई उपलब्धि हासिल की है।
Trending Videos
विज्ञापन

लॉन्च के चार महीने के अंदर बजाज ने बेचीं 1 लाख बाइक

2 of 5
इस साल फरवरी अंत में बजाज वी15 बाइक को लॉन्च किया गया था। कुछ महीनों के अंदर यह बाइक भारत में शीर्ष 10 बिकने वाली मोटरसाइकिल के समूह में शामिल हो गई और यह अब एक और मील का पत्थर की बिक्री दर्ज की है। बजाज वी15 ने महज 4 महीने में 1 लाख इकाइयों की बिक्री की है। बजाज वी15 की औसत बिक्री 25,000 प्रति माह बाइक है। इससे बजाज ऑटो को 10 फीसदी तक प्रीमियम कम्यूटर सेगमेंट में अपनी कुल बाजार हिस्सेदारी बढ़त मिली है।
विज्ञापन

लॉन्च के चार महीने के अंदर बजाज ने बेचीं 1 लाख बाइक

3 of 5
बाइक की कीमत 62,002 रुपये (एक्स शोरूम, नई दिल्ली) है। बजाज वी 150 (Bajaj ‘V’ 150) बाइक भारत के पहले एयरक्राफ्ट कॅरियर आईएनएस विक्रांत ( INS Vikrant) के मेटल से बनाई गई है। आईएनएस विक्रांत ने 40 साल तक सेवा दी, इसके बाद 1997 में उसे सेवा से बाहर कर दिया गया। इसके बाद इसे मुंबई में 2012 तक म्‍यूजियम शिप के रूप में रखा गया था। जनवरी 2014 में इसे स्‍क्रैप कर दिया गया। पाकिस्‍तान के साथ 1971 की जंग में इसने अहम भूमिका निभाई थी।

लॉन्च के चार महीने के अंदर बजाज ने बेचीं 1 लाख बाइक

4 of 5
बजाज 'वी' सिंगल सिलेंडर 149.5सीसी, 4 स्ट्रोक, एसओएचसी 2 वाल्व, एयर कूल्ड DTSI इंजन के साथ 11.8bhp अधिकतम पावर और 13Nm टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉन्च के चार महीने के अंदर बजाज ने बेचीं 1 लाख बाइक

5 of 5
Bajaj V15
फीचर्स की बात करें तो सॉलिड बॉडी, एलईडी टेल लैंप, पंपेड फ्यूल टैंक, इकोनॉमिक हैंडल बार, 18 इंच फ्रंट और 16 इंच रियर टायर दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें