Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक) ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 Pro (एस1 प्रो) पर सीमित समय के लिए 10,000 रूपये की छूट देने का एलान किया है। यह डिस्काउंट ऑफर सिर्फ 31 मार्च तक मान्य है। इससे पहले कंपनी ने 18 और 19 मार्च को वीकेंड ऑफर दिया था। भारतीय बाजार में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.39 लाख रुपये है।
विज्ञापन
2 of 5
Ola Electric Scooter
- फोटो : Ola Electric
ओला S1 प्रो कंपनी के पोर्टफोलियो में प्रमुख उत्पाद है और यह S1 एयर और S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर से ऊपर पोजिशन किया गया है।
विज्ञापन
3 of 5
Ola Electric Scooter
- फोटो : Ola Electric
पावर और टॉप स्पीड
Ola S1 Pro एक बार फुल चार्ज करने पर 180 किलोमीटर से ज्यादा की एआरएआई प्रमाणित रेंज के साथ आता है। जबकि इलेक्ट्रिक स्कूटर की वास्तविक रेंज लगभग 170 किलोमीटर होने का दावा किया गया है। S1 Pro की टॉप स्पीड 116 किमी प्रति घंटे और सिर्फ तीन सेकंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है।
4 of 5
Ola Electric Scooter
- फोटो : Ola Electric
बैटरी और चार्जिंग
Ola S1 Pro 4 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक से लैस है जो फुल चार्ज होने में लगभग 6 घंटे 30 मिनट का समय लेता है।
कलर ऑप्शन और मुकाबला
Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर 12 कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला एथर 450X Gen 3, बजाज चेतक जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटरों से है।