कावासाकी ने ऑटो बाजार में अपने 120 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर जापानी ऑटो कंपनी ने अपने सबसे लोकप्रिय मिडिलवेट मोटरसाइकिल की कीमत कम करने की घोषणा की है। कंपनी ने कावासाकी निंजा 650 की कीमत करीब की कीमत 40,000 रुपये कम कर दी है।
विज्ञापन
40 हजार रुपये सस्ती हुई कावासाकी की सबसे लोकप्रिय बाइक
2 of 5
कावासाकी निंजा 650 अब 4.97 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) में उपलब्ध है, इससे पहले इसकी कीमत 5.37 लाख रुपये थी। कीमत कम होने से यह मिडिलवेट मॉडल किफायती हो गया है। कंपनी ने जून 2011 में निंजा का पहला वर्जन पेश किया था।
विज्ञापन
40 हजार रुपये सस्ती हुई कावासाकी की सबसे लोकप्रिय बाइक
3 of 5
निंजा 650 में कंपनी ने बेहतर शार्पर लुक, एडजेस्टेबल विंड स्क्रीन वाइजर, नये इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एक्जॉस्ट, बेहतरीन फ्यूल टैंक और स्पली सीट का इस्तेमाल किया है।
40 हजार रुपये सस्ती हुई कावासाकी की सबसे लोकप्रिय बाइक
4 of 5
निंजा में कंपनी ने 649 सीसी क्षमता वाले 8 वॉल्व डीआईओएचसी इंजन का प्रयोग किया है। जो कि बाइक को 72 पीएस की शानदार शक्ति प्रदान करता है। निंजा 175 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से सड़क पर फर्राटा भरने में सक्षम है।
40 हजार रुपये सस्ती हुई कावासाकी की सबसे लोकप्रिय बाइक
5 of 5
निंजा का पिक-अप भी जबरदस्त है। यह बाइक महज 3.1 सेकेंड में 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। बाइक की नई कीमत 1 अगस्त, 2016 प्रभावी होगी और यह ऑफर केवल 2015 मॉडल के लिए मान्य है।