इंडियन मोटरसाइकिल ने मुंबई में स्काउट सिक्सटी (Indian Scout Sixty) बाइक को लॉन्च किया है। यह ब्रांड के लाइन-अप में सबसे किफायती बाइक है। इसकी कीमत 11.99 रुपये लाख (एक्स शोरूम मुंबई) है। यह तीन रंग विकल्पों थंडर ब्लैक, इंडियन मोटरसाइकिल रेड और पर्ल व्हाइट में उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
लॉन्च हुई किफायती इंडियन क्रूजर बाइक, देखिए तस्वीरें
2 of 5
मशहूर अमेरिकन बाइक कंपनी 'इंडियन मोटरसाइकिल्स' की अन्य मोटरसाइकिलों की तरह स्काउट सिक्सटी की बिक्री सीधे इंपोर्ट करके होगी। इसकी बुकिंग 7 डीलरशिप मुंबई, गुड़गांव, चंडीगढ़, बेंगलुरू, चेन्नई, हैदराबाद और अहमदाबाद शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
लॉन्च हुई किफायती इंडियन क्रूजर बाइक, देखिए तस्वीरें
3 of 5
स्काउट सिक्टी का चेसिस और सस्पेंशन पावरफुल बाइक इंडियन स्काउट से ही लिया गया है, लेकिन इंजन का छोटा वर्जन इस्तेमाल किया गया है। यह 999सीसी, लिक्विड कूल्ड इंजन के साथ 78PS पावर और लगभग 89Nm टॉर्क जनरेट करता है।
लॉन्च हुई किफायती इंडियन क्रूजर बाइक, देखिए तस्वीरें
4 of 5
फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम के साथ दौड़ने वाली इस बाइक का फ्यूल टैंक12.5 लीटर का है। यह 5-स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स के साथ है।
लॉन्च हुई किफायती इंडियन क्रूजर बाइक, देखिए तस्वीरें
5 of 5
यह क्रूजर बाइक भी टेलिस्कॉपिक फ्रंट फॉर्क,120एमएम रियर व्हील, डुअल शॉक एब्जॉर्बर और फ्रंट और रियर 298एमएम सिंगल डिस्क ब्रेक से आती है, लेकिन इसमें एंटी-लॉक ब्रेक (एबीएस) नहीं है।