फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Bike Week 2017: लॉन्च हुई 1649 cc की ये बाइक, कीमत BMW कार के जितनी

Sun, 26 Nov 2017 11:57 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
BMW K 1600 B
लग्जरी वाहन बनाने वाली कंपनी BMW ने भारत में अपनी नई बाइक K 1600 B लॉन्च की है। 1649 सीसी वाली इस बाइक को गोवा में चल रहे  India Bike Week 2017 में लॉन्च किया गया। 
विज्ञापन

2 of 5
BMW K 1600 B
बाइक की कीमत 29 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। इतनी कीमत में आप बीएमडब्ल्यू की कार खरीद सकते हैं। इस बाइक को अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले साल लॉन्च किया गया था। यह कंपनी की ही कॉन्सेप्ट बाइक 101 bagger पर आधारित है। 
विज्ञापन

3 of 5
BMW K 1600 B
यह एक टूरर बाइक है। बाइक में एक छोटी सी विंडस्क्रीन दी गई है। बाइक में 37 लीटर की स्टोरेज सुविधा भी दी गई है। इसका इस्तेमाल लंबे सफर के दौरान ज्यादा सामना रखने के लिए किया जा सकता है।

4 of 5
BMW K 1600 B
इंजन की बात करें तो इसमें 1649 सीसी का इनलाइन 6-सिलिंडर इंजन दिया गया है, जो 160 बीएचपी की पावर और 175 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। 6-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
BMW K 1600 B
5.7 इंच का फुल कलर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर कंसोल दिया गया है। इसमें नेविगेशन, सैटेलाइट रेडियो और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की सुविधा दी गई है। बाइक के दोनों व्हील में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। बाइक में एबीएस प्रो, डायनामिक ब्रेक लाइट, डायनामिक ट्रैक्शन कंट्रोल, राइडिंग मोड और मल्टि क्रंट्रोलर जैसे अन्य फीचर्स भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें