लॉस वेगास में चल रहे कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (सीईएस) सभी कंपनियां एक से एक धांसू प्रोडक्ट का प्रदर्शन कर रही हैं।  इसी कड़ी में होंडा ने अपनी सेल्फ बैलेंसिग टेक्नोलॉजी की बाइक प्रदर्शित की है।    यह बाइक राइडिंग असिस्ट टेक्नोलॉजी पर काम करती है। इससे बाइक  चलाते वख्त आपको बैलेंस करने की जरूरत नहीं होगी।  इतना ही नहीं बाइक को खड़े रहने के लिए आपकी या स्टैंड की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। हालांकि अभी यह तय नहीं किया गया है कि होंडा इस तकनीक पर आगे चलकर बाइकों का निर्माण करेगी या नहीं।